viral

Video: गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट नहीं लाया लड़का, तो लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को मारे 52 चांटे

किसी भी खास मौके पर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से गिफ्ट की उम्मीद लगाई रहती हैं, लेकिन जब ये उम्मीद टूटती है, तो उनका सारा गुस्सा ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर निकल जाता है। जी हां, गिफ्ट न मिलने पर लड़कियां कई बार कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर देती हैं, जिनसे उनका रिश्ता भी खराब हो जाता है। इतना ही नहीं, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट न देने पर ब्वॉयफ्रेंड को उन्हें खूब मनाना भी पड़ता है, लेकिन चीन की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जो सूलूक किया है, वो शायद ही दुनिया की कोई गर्लफ्रेंड करेगी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

वेलेंटाइन डे पर अपने ब्वॉयफ्रेंड का गिफ्ट के साथ इंजतार कर रही चीनी गर्लफ्रेंड का गुस्सा तब सातवें आसमान पर आ गया, जब उसने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ में गिफ्ट नहीं देखा। हम यहां वेलेंटाइन डे का जिक्र इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि चीन में वेलेंटाइन डे 20 मई को मनाया जाता है, जबकि पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसी कड़ी में 20 मई को चीन में वेलेंटाइन डे मनाया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, क्योंकि उसमें एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है।

यहां देखिये वीडियो

वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से गिफ्ट की उम्मीद किए इस लड़की ने गिफ्ट न मिलने पर पब्लिक प्लेस में ही धुनाई करनी शुरु कर दी। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लड़की ने पब्लिक प्लेस में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की धुनाई कर रही है। इस वीडियो में लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को करीब 52 थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही। इतना ही नहीं, मामला इतना बढ़ गया कि वहां पुलिस आनी पड़ी और फिर जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, लड़की की दबंगई की वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़की ने क्यों मारे ब्वॉयफ्रेंड को इतने चांटे?

रिपोर्ट्स की माने तो लड़की ने लड़के से गिफ्ट में मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन लड़का उस दिन मोबाइल फोन नहीं लाया, जिसकी वजह से लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने लड़के को चाटें मारने शुरु कर दिए। ये सब देखकर वहां लोग एकत्रित हो गएं। गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच चल रहे इस मामले को शांत कराने के लिए एक महिला भी वीडियो में दिखाई दे रही है, लेकिन लड़की ने किसी की भी एक नहीं सुनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड को चांटे पर चांटे मारती ही रही।

लड़के ने नहीं की पुलिस में शिकायत

पब्लिक प्लेस में लड़की से पिटने के बावजूद लड़के ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लड़के ने पुलिस को वहां से जाने के लिए कहा, क्योंकि वह नहीं चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी मुसीबत में आए, इसीलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ लड़के के प्यार की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ लड़की को निर्मम बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button