राशिफल

इन 5 राशियों का सुधरेगा वक्त, मां संतोषी के आशीर्वाद से होगा आर्थिक लाभ, भाग्य देगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्तिथि शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के समय में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा और इनके ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है, किस्मत के सहारे कामकाज की रुकावट दूर होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि के लोगों का समय बेहद खास रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। मां संतोषी के आशीर्वाद से मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आपका समय बेहद अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप जरूरी कामों में फैसला ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली साबित होगा। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। नए-नए आईडिया आपके मन में आ सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपकी आमदनी बढ़ेगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। प्रेम जीवन अति उत्तम रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के ऊपर अधिक धन खर्च हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। माता की सेहत में गिरावट हो सकती है। पिताजी की सहायता से आपको फायदा मिलेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के विवाह की चिंता अधिक रहेगी। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी भी मामले में निर्णय लेने से बचें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपको फायदा मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है परंतु आप अपनी कोशिश जारी रखें। बहुत ही जल्द अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। परिवार के सदस्य विषम परिस्थितियों में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

तुला राशि वाले लोगों को कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय निराशाजनक रहेगा। आपको कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता देर से मिलेगी, जिसके कारण आप काफी निराश हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सभी लोगों के साथ मिलजुल कर रहें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहने वाला है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान आप वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे परंतु आप कोई भी काम जोश में आकर मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। रुके हुए काम प्रगति पर आ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button