राशिफल

अक्षय तृतीया पर बन रहा लक्ष्मी योग, जानिए किन राशियों के जीवन में आएगा सुख, किसको मिलेगा शुभ फल

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सभी को सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि 14 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। यह पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों का संयोग इस दिन को और अधिक शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी योग नाम का शुभ योग बन रहा है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। सभी राशियों पर लक्ष्मी योग का प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

आइए जानते हैं लक्ष्मी योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी योग कुछ अच्छा लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। धन कमाने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में प्रगति होने के साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी योग बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। लक्ष्मी योग की वजह से कैरियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका अच्छा रिजल्ट प्राप्त होगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

कुम्भ राशि वाले लोगों के ऊपर लक्ष्मी योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप ज्यादातर कामों में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को अपने कामकाज के प्रति काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आत्मविश्वास का स्तर कम रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पाएगा। आप कोई वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। नौकरी के क्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके चलते आप थोड़े परेशान रहेंगे। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट या दुर्घटना हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी उर्जा को व्यर्थ होने से बचाना होगा। आप बेकार की गतिविधियों में ना पड़े। जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सकारात्मक तरीके से आप अपने कार्य पूरे करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने काम की योजना को लेकर आप अधिक भागदौड़ कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कार्य क्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि वाले लोग अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहेंगे। काफी लंबे समय से मानसिक चिंता चल रही है। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस के कामों में सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। गाड़ी प्रयोग में लापरवाही ना करें।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको स्वभाव को पूरी तरह जिला रखना होगा अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहा वाद-विवाद आपको काफी परेशान कर सकता है। आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप भावुक होकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान पहचान होगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी काम के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान महसूस होगी। बाहर के खानपान से परहेज करें। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। अचानक किसी काम की योजना में बदलाव कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button