राशिफल

महादेव की कृपा से इन 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, जीवन के दु:खों से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से बहुत ही जल्द से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम सफलता दायक रहेगा। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर महादेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते होंगे। संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। महादेव के आशीर्वाद से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों का समय उत्तम रहेगा। लाभ के नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। भाइयों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर रहेगा आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपने रुके हुए कामों पर थोड़ा ध्यान दीजिए। अगर आप कोशिश करेंगे तो आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हर कदम पर जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भागदौड़ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस राशि के लोग दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। पिताजी की सलाह किसी महत्वपूर्ण काम में फायदेमंद साबित होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आपको अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक चिंता लगी रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपके हाथ लग सकता है, जिससे आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को काफी सावधानी और सतर्कता के साथ चलना होगा। बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने का साहस ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। रुपए-पैसे के मामले में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ पुरानी बातों को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। संतान के विवाह से जुड़ा हुआ कोई फैसला आपको लेना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button