राशिफल

4 मई शुक्र बदलेंगे अपनी राशि, इन 6 राशियों को होगा फायदा, मिलेंगे शानदार परिणाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ सभी ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 4 मई को समस्त प्रकार के भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव अपनी राशि बदल रहे हैं। यह मेष राशि से अपनी स्वराशि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 29 मई तक विराजमान रहेंगे। शुक्र की राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलेगा और किनको नुकसान हो सकता है।

आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की सभी तारीफ करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आप कोई बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा साबित होगा। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिल सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो कारगर साबित होगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को शुक्र के गोचर की वजह से कार्य-व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जिन लोगों को राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का समाधान हो सकता है। कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा। धर्म-कर्म के कामों में गहरी आस्था रहेगी। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसले सराहनीय होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज के प्रति आपको काफी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन चिंताजनक रहेगा। आप लोगों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करेंगे। आपका समय ज्यादा से ज्यादा परिवार के लोगों के बीच में व्यतीत होने वाला है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। अचानक कमाई के जरिए हासिल होंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button