बॉलीवुड

IPS बनते-बनते रह गई मां की गोद में बैठी ये बच्ची, अब है बॉलीवुड की सुंदर हीरोइन, पहचानो तो जाने

बच्चों को अपनी मां से सबसे अधिक लगाव होता है। वह मां को एक पल के लिए भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। खासकर उन्हें मां की गोद में रहना सबसे अधिक सुख और आनंद महसूस कराता है। आप अपनी या किसी भी शख्स की बचपन की तस्वीरें देख लो। आपको एक फोटो ऐसी जरूर मिलेगी जिसमें वह मां की गोद में नजर आ रहा है। आज हम भी आपको एक हीरोइन की बचपन की तस्वीर दिखा रहे हैं। अब आपको इसे पहचानना है।

मां की गोद में बैठी बच्ची है सुंदर एक्ट्रेस, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक क्यूट सी बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी दिखाई देगी। बच्ची और उसकी मां दोनों की सुंदर लग रहे हैं। यह बच्ची अब बड़ी होकर एक फिल्म अभिनेत्री बन चुकी है। बच्ची अब 34 साल की हो चुकी है। दिखने में कमाल की सुंदर लगती है। इसने विज्ञापन की दुनिया में काम कर घर-घर पहचान हासिल की थी। ये टीवी सीरियल में भी दिखाई दे चुकी है। अब फिल्मों में नजर आती है। तो क्या आप ने पहचाना?

यदि आप बच्ची को पहचानने में असफल रहे तो कोई बात नहीं। हम ही इस राज से पर्दा उठा देते हैं। ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) है। इस तस्वीर में वह अपनी मां अंजली गौतम के साथ नजर आ रही हैं। यामी के पिता का नाम मुकेश गौतम है। वह पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके हैं। यामी का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। हालांकि उनका बचपन पंजाब की गलियों में बीता है।

बचपन में बनना चाहती थी IPS

यामी के पापा एक फिल्म डायरेक्टर थे, लेकिन फिर भी वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थी। बचपन में वह आईपीएस बनने का सपना देखती थी। लेकिन उनका ये सपना बस सपना बनकर ही रह गया। उन्होंने करियर के शुरुआत में मॉडलिंग की। उन्हें घर-घर पहचान पॉपुलर ब्यूटी क्रीम (फेयर एंड लवली) की मॉडल बनकर मिली। फिर वह कुछ टीवी शोज में दिखाई दी। यहां करीब दो साल काम करने के बाद वह कन्नड़ फिल्मों में चली गई।

यामी ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2012 में विक्की डोनर फिल्म से किया था। इसके बाद वह ऋतिक रोशन के साथ काबिल में दिखाई दी। यहां उनके काम की सराहना हुई। फिर वह एक्शन जैक्शन, सनम रे, बाला, थर्सडे और दसवीं जैसी फिल्मों में नजर आई। अब वह बॉलीवुड फिल्मों का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। दो साल पहले 2021 में वह फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में भी बंध गई।

बरहाल यामी सोशल मीडिया पर भी बड़ी एक्टिव रहती हैं। उनकी एक अलग ही बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी सुंदरता और अभिनय को पसंद करते हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में जी5 पर रिलीज हुई थ्रीलर फिल्म ‘लॉस्ट’ में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button