राशिफल

राशिफल 1 फरवरी 2023: आज इन 5 राशि वालों के सभी सपने होंगे पूरे, भगवान गणेश कष्ट करेंगे दूर

आज हम आपको बुधवार 1 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपके जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आपके कामों की लोग सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माताजी को गिफ्ट दे सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली किसी भी समस्या को निपटाने की कोशिश कीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी बेहतर नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं। अचानक किसी मित्र की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। लेकिन इसके साथ-साथ आप के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको आर्थिक मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर लेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आयात-निर्यात से जुड़ा हुआ काम करने वाले लोगों को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में आपको अधिक ध्यान रखना चाहिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आप प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर के बड़े बुजुर्गों की राय आपके लिए मददगार साबित होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग हैं। सेहत में सुधार आएगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नवविवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button