राशिफल

राशिफल 10 जनवरी: आज बजरंगबली की कृपा से 2 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, नौकरी में तरक्की के योग

आज हम आपको मंगलवार 10 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद उत्तम नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। हर काम बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण कर लेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी। कुछ नया करने का कोशिश कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जरूरी कामों को लेकर यात्राएं करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। विशेष कामों में आपको बेहतर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके घर परिवार में खुशियां आएंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कामकाज में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी अच्छा फायदा हो सकता है। शिक्षा-नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको नई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। कुछ बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होने वाली है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जूनियर की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। कठिन समय में आपको धैर्य से काम लेना होगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ेगा, बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। किसी दूसरे के कहने पर कहीं भी निवेश कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के कुछ अधूरे काम आपको निपटाने होंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। घर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहकर काम करना होगा अन्यथा कम लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके कुछ काम निपट जाएंगे। आप नई परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं और आपके काम की सराहना भी होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके व्यापार में तेजी आएगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करना चाहते हैं तो ठोस प्लानिंग करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। युवा वर्ग परिवार की सहमति से ही बड़ा कदम उठाएं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन लगभग सामान्य रहने वाला है। भविष्य की कार्य योजनाओं पर काम शुरू कर दीजिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आपको संतान सुख मिलने की संभावना बनी हुई है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button