बॉलीवुड

किसी के दांत थे बाहर तो कोई थी काजल की तरह काली, हॉट बनने से पहले ऐसे दिखते थे स्टार किड्स

कहते हैं समय और पैसा इंसान को काफी बदल देता है। फिर वह आपके सोच विचार हो या आपका हुलिया। अब इन बॉलीवुड स्टार किड्स को ही देख लीजिए। फिल्मी सितारों की यह बेटियां एक जमाने में बेहद सीधी-सादी और सिंपल हुआ करती थी। लेकिन अचानक से इन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाया और खुद को ऐसा बदला कि अब इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। जब आप इन स्टार्स किड्स की पुरानी और वर्तमान तस्वीरें देखेंगे तो आपको इनमें जमीन आसमान का अंतर दिखाई देगा।

खुशी कपूर

खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। इनकी बड़ी बहन जान्हवी कपूर बॉलीवुड में जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। खुशी भी जल्द नेटफ्लिक्स की द आर्चीज फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी दिखने में बेहद हॉट एंड सेक्सी है। हालांकि वह हमेशा से ऐसी नहीं थी। वह पहले थोड़ी मोटी और बेहद सिंपल सी लड़की थी। उनके दांतो पर ब्रेसेस लगे होते थे। वह बिल्कुल भी आकर्षित नहीं दिखती थी। लेकिन फिर उन्होंने अपनी बॉडी में ऐसा बदलाव किया कि हर कोई हैरान रह गया।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में बड़ा नाम कर लिया है। उन्होंने साल 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह मिली, गुडलक जेरी, रूही, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में नजर आई। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनके हॉट एंड सेक्सी लुक के करोड़ों लोग दीवाने हैं। लेकिन पहले एक्ट्रेस बहुत ही साधारण लड़की हुआ करती थी। उनकी एक बड़ी सी नाव थी और बेहद सांवला रंग था। लेकिन बॉलिवुड डेब्यू के बाद उन्होंने अपने लुक में जबरदस्त बदलाव कर लिया।

न्यासा देवगन

न्यासा देवगन अजय और काजोल की बेटी है। वह अभी 19 साल की हैं। इन दिनों न्यासा सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक को लेकर अक्सर वायरल होती रहती हैं। वह अक्सर बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। हालांकि पहले उनका लुक बड़ा ही सिंपल हुआ करता था। उनकी स्किन टोन बेहद डार्क हुआ करती थी और आंखों पर एक बड़ा सा चश्मा लगा रहता था। लेकिन बीते कुछ महीनों से न्यासा ने अपने लुक में हैरान करने वाले बदलाव किए हैं। उनकी पुरानी और वर्तमान तस्वीर में काफी अंतर देखने को मिलता है।

सुहाना खान

सुहाना शाहरुख खान और गौरी की बेटी है। इनके बारे में कहा जाता है कि वह अपने पिता की पूरी कार्बन कॉपी है। कई बार लोग इन्हें सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का फीमेल वर्जन कहकर ट्रोल भी करते हैं। सुहाना के पहले और अब के लुक में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलता है। अब सुहाना पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हॉट तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आती है। सुहाना भी खुशी कपूर की तरह जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।

पलक तिवारी

पलक तिवारी इस समय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट स्टार किड्स में से एक हैं। वह श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है। हालांकि इनके माता पिता का काफी समय पहले तलाक हो चुका है। श्वेता ने अकेले ही पलक की परवरिश की है। पलक अपनी मां की तरह दिखने में बेहद खूबसूरत है। यदि आप पहले की पहले की तस्वीरें देखें तो वह बड़ी सिंपल सी दिखाई देती थी। लेकिन अब उनका हॉट अवतार देख जवान से लेकर बड़े लोग तक आहें भरते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button