राशिफल

राशिफल 14 जनवरी: शनिदेव की कृपा से खूब कामयाबी हासिल करेंगे ये 2 राशि वाले, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको शनिवार 14 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माताजी की सेहत को लेकर अगर चिंता चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। कारोबार में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका आत्मविश्वास अधिक बढ़ा नजर आ रहा है। आप अपने सभी अधूरे कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में अगर समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कानूनी मामलों से दूर रहने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। रोजी रोजगार में तरक्की के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में बनाई गई योजनाएं किसी दूसरे के साथ में शेयर मत कीजिए अन्यथा वह उसका फायदा उठा सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यालय में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी कला की तारीफ होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम का मन बना सकते हैं। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। अचानक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। युवा वर्ग करियर पर फोकस करें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति एक्टिव रहना जरूरी है इसके लिए नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना उचित रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं इससे आपके जीवन में चीजें बेहतर होंगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माताजी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम करें, इससे आपको अवश्य सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

 

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपनी पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। जरूरतमंदों को खाने की चीजें भेंट करें, इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। प्रेमियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप कामकाज को लेकर अधिक तनाव मत लीजिए। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button