मनोरंजन

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी देख जलने लगे लोग, उड़ाया खूब मजाक, बोले- सरकारी नौकरी की ताकत, लेकिन फिर..

कहते हैं जोड़ियां ऊपर स्वर्ग से बनकर आती है। भगवान ने हर किसी के लिए कोई न कोई बना रखा है। लेकिन कई बार शादी में हमें दूल्हा-दुल्हन की ऐसी जोड़ी देखने को मिल जाती है जिसे देख हमे शक होने लगता है। फिर हम सोच में पड़ जाते हैं कि भाई स्वर्ग का तो पता नहीं लेकिन अच्छी जोड़ियां सरकारी नौकरी जरूर बना देती है।

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी का उड़ा मजाक

मां बाप जब भी अपनी बेटी के लिए कोई लड़का तलाशते हैं तो सरकारी नौकरी वाले लड़कों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं। जिस लड़के की सरकारी नौकरी होती है उसे बड़ी ही सुंदर दुल्हन मिल जाती है। और मिले भी क्यों न, आखिर उस बंदे ने नौकरी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जो की है। हालांकि कुछ लोग जलन के कारण इस जोड़ी का मजाक उड़ाते हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दूल्हा-दुल्हन को ही देख लीजिए। यहां दुल्हन और दूल्हे के एक जोड़े का लोग बड़ा मजाक उड़ा रहे हैं। इन दोनों की शक्ल सूरत और रंग में काफी अंतर है। बस इसे लेकर लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोई बोला ये तो सरकारी नौकरी का पॉवर है। वहीं कुछ ने कहा काश हमारी भी ऐसी किस्मत होती। कुछ ये भी बोले कि दुल्हन का मेकअप उतरने दो फिर जोड़ी सेम टू सेम लगेगी।

कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन के फ़ेवर में भी बोले

हालांकि कुछ लोग दूल्हा दुल्हन के पक्ष में भी बोलते नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हम सभी को बनाया है। हमे उसकी रचना का यूं मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। रंग रूप में कुछ नहीं रखा है। बस दिल मिलने चाहिए। प्यार सच्चा होना चाहिए। इंसान अच्छा होना चाहिए। वैसे इस वीडियो को देखकर लग भी रहा है कि दूल्हा काफी सभ्य और अच्छा है। वह स्टेज पर काफी शरमाता भी है।

स्टेज पर एक बार दूल्हे की नजरें दुल्हन से मिल जाती है। इस दौरान वह दुल्हन को देख शर्मा जाता है। फिर स्टेज पर आए अपने दोस्तों संग फोटो खिंचवाने लगता है। दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो couple_official_page नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है “सरकारी नौकरी की पॉवर”।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का वीडियो


वैसे आप लोगों को दूल्हा और दुल्हन की ये जोड़ी कैसी लगी? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button