राशिफल

राशिफल 16 अक्टूबर: आज सूर्य देव 7 राशियों की सभी मनोकामनाएं करेंगे पूरी, मिलेगा फंसा धन

आज हम आपको रविवार 16 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी उत्तम नजर आ रहा है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे वह अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। निजी जीवन की कई सारी समस्याओं का हल निकल सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कार्य सिद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा रखने की जरूरत है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिलने से आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसके लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का वातावरण बनेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कामकाज के सिलसिले में दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक फायदा होने के योग हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। छ लोग आपको उकसाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का साथ प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे करें वरना बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घरेलू खर्चे अधिक रहेंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कार्यालय में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही धन की समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। मकान, वाहन की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं। आपकी दबी हुई कोई प्रतिभा उजागर होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बड़ा व्यापार करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। बिजनेस में फायदा होगा। आप अपने कुछ काम के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। युवाओं के दिमाग में बहुत से क्रिएटिव आइडिया आएगा, जिसे करियर को एक नया मोड़ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button