राशिफल

राशिफल 17 अक्टूबर: महादेव की कृपा से बेहद भाग्यशाली रहेंगी ये 5 राशियां, जॉब के लिए मिलेंगे ऑफर

आज हम आपको सोमवार 17 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घर परिवार में अगर किसी की सेहत खराब चल रही थी, तो उसकी सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। भाई बहनों की मदद से लाभ प्राप्त होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले सोच विचार करना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। प्रॉपर्टी संबंधी और स्टॉक मार्केट में भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग कीजिए। आज विशेष लाभ होने की संभावना बनी हुई है। समझदारी से विचार कर ही कार्य करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। संतान की उन्नति होगी। एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। किस्मत का साथ मिलने से आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों को खाने से बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में कुछ परिवर्तन की योजना बनाएंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन बेहद खुश होगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। संतान के उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घरेलू जरूरतों की चीजों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से अधूरे काम पूरे कर लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता खत्म हो जाएगी। संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए, ताकि आगे चलकर परेशानी ना हो।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। थोड़ी कोशिश में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। आप जिस क्षेत्र में काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी लेकिन सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। अगर आप बैंक सेक्टर से जुड़े हुए हैं, तो बैंक की ओर से टारगेट मिल सकता है, जिसे आप समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कोई भी काम जल्दीबाजी में करने से बचना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आप किसी नई जगह पर इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। शासन में सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की उम्मीद है। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे। शाम तक आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अचानक एक के बाद एक कई लाभ मिलते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। जरूरतमंदों की मदद करें, इससे जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button