बॉलीवुड

बेटी संग शॉपिंग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, क्यूटनेस में तैमूर को भी समीशा देती हैं मात: Video

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आईं। दोनों को मुंबई के एक शॉप से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शिल्पा शेट्टी अपनी दो साल की बेटी समीशा के साथ बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं और उनकी लाडली भी अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीतने में कभी असफल नहीं होती हैं। एक्ट्रेस एक बेहतरीन मां होकर बेटी का बखूबी तरीके से ख्याल रखती हैं। हाल ही में, मां-बेटी का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ शॉपिंग करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान समीशा ने पैपराजी को देख जो एक्स्प्रेशंस दिए, उन्हें देख हर कोई उन पर फिदा हो रहा है। यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

मम्मी शिल्पा शेट्टी के साथ शॉपिंग कर रहीं समीशा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी अधिकतर समय बेटी समीशा के क्यूट वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। समीशा के यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। लोग समीशा के इन वीडियोस पर खूब प्यार बरसाते हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को अपनी बेटी समीक्षा के साथ मुंबई में नजर आईं।

एक पैपराजी अकाउंट ने शिल्पा शेट्टी के साथ जो बेटी समीशा का वीडियो है वह साझा किया है। आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ एक कपड़े की दुकान से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ा हुआ है। मम्मी शिल्पा शेट्टी के साथ शॉपिंग करते हुए समीशा काफी क्यूट लग रही थीं।

दोनों कंफर्टेबल कपड़े पहने हुए दिखे। इस वीडियो के आखिर में वह अपनी बेटी को कार के अंदर बैठाने में मदद करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह भी कार में बैठ जाती हैं और पैपराजी के सामने मुस्कुराती हुई पोज देती हैं। समीशा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

समीशा का ये वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

शिल्पा शेट्टी और समीशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने बेटे वियान राज कुंद्रा का स्वागत किया और 8 साल बाद यानी 2020 में वह सरोगेसी के जरिए दूसरी बार एक बेटी की मां बनीं, जिसका नाम उन्होंने समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा 2 साल की हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button