राशिफल

राशिफल 21 जनवरी: आज शनि अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

आज हम आपको शनिवार 21 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने जरूरी कामकाज में काफी सतर्क रहना होगा। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण भागदौड़ और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान से वैचारिक मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आपके अटके हुए काम सहकर्मियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे और लाभ भी अच्छा कमाने में सफल रहेंगे। कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान की प्रगति को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कमाई अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा मुनाफा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी लेकिन कुछ समय बाद आप रिलैक्स हो जाएंगे। ऑफिस के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में कठिनाई महसूस होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर आज किसी भी तरह की लापरवाही मत कीजिए क्योंकि छोटी समस्या बड़ी होते देर नहीं लगेगी। घर में मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम पूरे होंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके सामने एक के बाद एक लाभ के कई अवसर आते रहेंगे, जिन्हें पहचानकर आपको फायदा उठाना है। व्यापार में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। आज आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button