अन्य

राशिफल 23 अक्टूबर: आज इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी कुबेर देवता की कृपा, होगा आकस्मिक धन लाभ

आज हम आपको रविवार 23 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज प्रेमियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। खानपान में सुधार करें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ मार्केट में खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। गरीबों को वस्त्रों का दान करें, इससे जीवन के दुख दूर हो जाएंगे। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपना नजरिया सकारात्मक बनाए रखें, इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दे सकती है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अचानक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज किसी पुराने काम से अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने जरूरी कार्य पहले पूरे करने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपके वेतन में वृद्धि होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काम के सिलसिले में अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में तरक्की मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे बेचैनी महसूस होगी। आपको अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के लिए समय निकाल पाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिलने से उनका मन हर्षित होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऑफिस के काम समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। दूध का कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन ठीक नहीं है। व्यवसाय में हानि के योग बने हुए हैं। कानूनी मामलों में सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके चलते आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। मेहनत से धन लाभ के मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आमदनी में कमी आएगी। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button