राशिफल

राशिफल 24 अक्टूबर: दिवाली पर बन रहे कई शुभ योग, इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, लाभ के हैं योग

आज हम आपको सोमवार 24 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पहले किए गए कामों का आज अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपका समय मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कारोबार में बरकत होगी। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। मनोरंजन के लिए खर्च होने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे, तो आप अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी महिला मित्र की मदद से आपकी योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं, इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी यात्रा से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपका कारोबार बेहतर होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिनाइयां लेकर आया है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप लगातार कोशिश करते रहें, आपको शानदार कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत करेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अपने कामकाज योजनाओं के तहत पूरा करते हैं, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन में बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाना होगा। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कार्यभार अधिक होने की वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको परिवार के लोगों को भी समय देना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे लोगों से काफी संभलकर रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रमोशन अथवा वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता के साथ मार्केट में खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन में छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। विषम परिस्थितियों का आप डटकर मुकाबला कीजिए। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश मत कीजिए, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। भविष्य के बारे में सोच विचार करके आप काफी दुखी होंगे, इसलिए जब तक कोई काम आपके सामने नहीं आता, तब तक उसके बारे में नकारात्मक विचार ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button