अध्यात्म

सिर्फ खाने में नहीं जीवन में भी मिठास घोलता है गुड़, बस कर लें गुड़ के ये 4 अनोखे उपाय..

गुड़ का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय किचनों में किया जाता है। यह मीठा और सेहतमंद गुड़ शक्कर का बेस्ट विकल्प होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ सिर्फ आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि आपकी मनोकामना भी पूर्ण कर सकता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र (Jyotish shastra tips) में गुड़ के कुछ खास उपाय बताए गए हैं। यह गुड़ आपने मन की कई मुरादें पूर्ण (Jyotish benefits of Jaggery) कर सकता है।

खुद की स्थायी संपत्ति के लिए

भारत में अधिकतर लोग किराए के मकान में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर की पूरी जिंदगी ही इसी में गुजर जाती है। ये खुद का मकान नहीं खरीद पाते हैं। अपनी स्थायी संपत्ति की बात ही कुछ और होती है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद कुछ लोगों की किस्मत स्थायी संपत्ति के मामले में बहुत बुरी होती है। इस स्थिति में आप गुड़ का खास उपाय कर सकते हैं ।

शुक्रवार के दिन किसी गरीब शख्स को पेट भरकर खाना खिलाएं। इसके बाद उसके हाथ में एक गुड़ का टुकड़ा रख दें। वहीं रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। इन दोनों उपायों को करने से खुद की संपत्ति के योग बनना शुरू हो जाते हैं। भाग्य का ऐसा पहिया खुलता है कि सारी चीजें आपके हक में होने लगती है।

मन की मुराद के लिए

हर किसी के मन में एक खास मुराद होती है। लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद उसकी मनोकामना पूर्ण नहीं होती है। उसमें कोई न कोई बाधा जरूर आती है। फिर वह काम अटक जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो गुड़ का यह उपाय कर लें।

एक गुड़ का टुकड़ा लें। इसे लाल कपड़े में डालें। इसमें एक रुपए का सिक्का भी रखें। इसके बाद इसकी पोटली बना किसी गरीब को दान कर दें। इस दौरान भगवान से अपने मन की मुराद बोलें। आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण होगी।

पैसों की समस्या के लिए

पैसा सभी को पसंद होता है। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद यह हर किसी की जेब में नहीं आता है। उन्हें आर्थिक तंगी देखना पड़ती है। ऐसे में गुड़ का उपाय आपकी समस्या हल कर देगा। एक लाल कपड़ा लें। इसमें गुड़ का टुकड़ा और एक रुपए का सिक्का रख दें। अब इसे कपड़े को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। जल्द ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपकी धन से जुड़ी सभी समस्या खत्म कर देगी।

विवाह के लिए

यदि शादी नहीं हो रही या मनचाहा जीवनसाथी चाहिए तो ये उपाय करें। एक पीले रंग का कपड़ा लें। इसमें गुड़ और शृंगार का सामान रख दें। अब इसे तुलसी के पौधे के पास रख इसकी पूजा करे। फिर यह सभी सामान किसी सुहागिन महिला को दान कर दें। साथ में कुछ पैसे भी दें। आपकी शादी जल्द हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button