अध्यात्मviralदेश विदेश

धीरेंद्र शास्त्री की शरण में आई प्यार में धोखा के खाई लड़की, चुटकी में हल की समस्या: Video

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब तो आलम ये है कि, दिन-ब-दिन उनकी पॉपुलरिटी बढ़ती जा रही है। देश के साथ-साथ विदेश में भी उन का बोलबाला है। बता दे धीरेंद्र शास्त्री कई बार विदेश में भी अपना दरबार लगा चुके हैं।

dhirendra shastri

अब इसी बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जो भारतीय मूल की महिला है और बागेश्वर बाबा के यहां पर अर्जी लगवाने आती है। इस दौरान वह अपनी जिंदगी में आई कठिनाइयों को बताती है जिस पर बाबा धीरेन्द्र उसे आशीर्वाद देते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के सामने महिला ने साझा किया दर्द

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला अपने घर में आने वाली परेशानियों के बारे में बागेश्वर बाबा को बताती है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री भी उसे अपना लिखा हुआ पर्चा पढ़कर सुनाते हैं। पर्चे के मुताबिक, महिला के घर में चिंता चल रही है। वहीं महिला के शरीर में भी दुख तकलीफ है। इसके लिए वह योगा की भी मदद लेती है।

वही फिर पंडित शास्त्री महिला को आशीर्वाद देते हुए कहते हैं कि, “सभी सदस्यों पर कृपा बनेगी। घर में उन्नति होगी और शरीर की पीड़ा कम होगी। महिला को मैडिटेशन करते रहना चाहिए. इससे उसका स्वास्थ्य सही रहेगा।”

धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को बताए ये उपाय

इसके बाद महिला दूसरा सवाल करती है कि, क्या उसके घर पर कोई नकारात्मक ऊर्जा है? इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री बताते है कि, “महिला के निवास पूर्व की शक्तियां है जिनकी वजह से उसके परिवार के दिमाग बुद्धि खराब हो जाती है। महिला को घर पर हनुमान जी को पांच आहूति देनी चाहिए और रोज हनुमान जी का पाठ भी करना चाहिए।”

इसके आगे धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, “एक व्यक्ति ने मंच पर आयी महिला का पूर्व में इस्तेमाल किया था। महिला के लिए बेहतर होगा कि वो उस व्यक्ति से दूर ही रहे। उसके कारण ही महिला को डिप्रेशन हुआ था। उन्होंने बताया कि, “महिला को अभी काम पर ध्यान देना चाहिए। उसका आगे जाकर प्यार का योग बन रहा है। महिला के भाई को बिजनेस में 6 महीने में सफलता मिलेगी।”

dhirendra shastri

बता दें, हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाना का आरोप लगाया था। हालांकि वह हर आरोप में निर्दोष साबित हुए। बता दें, धीरेंद्र शास्त्री अक्सर कथा के दौरान लोगों की समस्या सुनते हैं और उनका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button