राशिफल

शनि कृपा से इन 3 राशियों की परेशानियां होंगी दूर, भाग्यशाली दिनों की होगी शुरुआत

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से सभी राशि के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति प्रबल रहेगी। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के सारे दु:ख दूर होंगे। इन राशि वालों के भाग्यशाली दिन शुरू होने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

आइए जानते हैं शनि कृपा से किन राशियों की परेशानियां होंगी दूर

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। आपको लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। व्यापार में कुछ नई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। सफलता के उत्तम मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरी कामों में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। कारोबार में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से धन संबंधित मामलों में किस्मत पूरा साथ देगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं। आप अपनी मेहनत से कुछ कामों में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को संभलकर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में गुरुजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपके मन में कोई पुरानी चिंता काफी परेशान कर सकती है। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मन की खुशी बनी रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत में गिरावट आ सकती है। किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में फोकस करने की जरूरत है। किसी खास मित्र से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में मुश्किल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। व्यापार में कुछ मुश्किलों का समाधान निकल सकता है। पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से कुछ अनबन होने की संभावना है। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए। अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों को कामकाज में लापरवाही करने से बचना होगा। आपको अपनी चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ कामों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। जीवनसाथी की सेहत खराब होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button