मनोरंजन

पति बदलने का शौक़ है इन हसीनाओं को, 1, 2 नहीं इन अभिनेत्रियों के रह चुके 3 से भी ज्यादा पति

ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियां ना केवल अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। वे कभी अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में आ जाती है तो कभी इनकी शादी और तलाक सुर्ख़ियों का कारण बन जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ना केवल एक शादी की बल्कि यह 2, 3 या उससे भी ज्यादा शादियां कर चुकी है। तो आइए जानते हैं कौन सी है ये एक्ट्रेसेस?

जेबा बख्तियार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार का। जेबा बख्तियार को फिल्म ‘हिना’ के लिए जाना जाता है। बता दे जेबा बख्तियार ने अपने करियर में चार शादियां की है। उन्होंने अदनान सामी के साथ शादी की थी जो जल्दी ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने जावेद जाफरी के साथ शादी रचाई, लेकिन यह भी कुछ दिनों के बाद ही टूट गई।

zeba

इसके बाद उनकी शादी सलमान वालियान से हुई लेकिन ये शादी भी कुछ दिनों बाद ही टूट गई। कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से चौथी शादी भी कर ली है।

नीलिमा आजमी

neelima

पॉपुलर एक्ट्रेस और अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी ने भी अपनी जिंदगी में तीन शादियां की है। बता दें, उनकी पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी जिसके बाद उनके घर बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ।

इसके बाद उन्होंने अभिनेता राजेश खट्टर से शादी रचाई जिनसे उन्हें बेटा इशान खट्टर हुआ। लेकिन साल 2001 में दोनों का तलाक हो गयाv इसके बाद उन्होंने साल 2004 में उस्ताद राजा अली खान से शादी रचाई।

सुनिधि चौहान
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने एक या दो नहीं बल्कि 4 शादियां की है। जी हां.. उनकी सबसे पहली शादी केवल 18 की उम्र में हो गई थी, लेकिन वह जल्दी ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से रचाई।

केट एलिजाबेथ
हॉलीवुड दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस केट एलिजाबेथ का नाम भी इसमें शामिल है। केट एलिजाबेथ ने 3 शादियां की है। उनकी पहली शादी साल 1998 में हुई थी। लेकिन ये कुछ दिन बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी साल 2003 में की। लेकिन ये भी लम्बी नहीं चली। इसके बाद उनकी तीसरी शादी साल 2012 में हुई।

kate elisabeth

जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज मशहूर अमेरिकन सिंगर है जिन्होंने भी करीब 4 शादी की। उनकी सबसे पहली शादी साल 1997 में हुई थी जो कुछ दिनों बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में क्रिस जुड के साथ शादी रचाई लेकिन यह भी जल्दी टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में एक और शादी रचाई लेकिन यह भी कुछ दिनों बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में सिंगर बेन एफ्लेक के साथ चौथी शादी की।

jennifer lopez

पामेला एंडरसन
कैनेडियन अमेरिकन एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने भी 4 शादी की है। उनकी सबसे पहली शादी साल 1995 में हुई थी लेकिन ज्यादा दिन नहीं टिकी है। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन सिर्फ कुछ महीनों में ही टूट गई। इसके बाद उन्होने फिर साल 2007 में रिक सलोमन से शादी की। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने चौथी शादी कर ली।

jennifer lopez

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button