राशिफल

आज इंद्र योग के बाद लगेगा वैधृति योग, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत? किसका होगा बुरा हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में निरंतर बदलाव होने के कारण बहुत से शुभ योग बनते हैं, जो सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालते हैं। यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसका शुभ परिणाम मिलता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज इंद्र योग के बाद दोपहर को वैधृति योग शुरू हो जाएगा। इन दोनों योग की वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और किन राशियों के लोगों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं इन्द्र योग के बाद लग रहे वैधृति योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी जरूरी काम में पिता की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, जो आने वाले समय में काफी फायदेमंद रहने वाला है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपकी लव लाइफ में नयापन महसूस हो सकता है। किसी पुराने मित्र से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सेहत में सुधार आने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में सहयोगी आपके कामकाज में पूरी सहायता करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। परिवारिक लोगों के बीच सौहार्द बढ़ेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय पहले से बेहतर होगा। इस शुभ योग की वजह से पारिवारिक स्तर पर खुशियों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। नई-नई चीजें सीखने की रूचि बढ़ सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक दूर रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे कर सकते हैं। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आएंगे। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कार्य बिना रुकावट पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल रहने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि वाले व्यक्ति उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में भागीदारों की मदद से आपका फायदा बढ़ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। किसी खास योजना में आपको कामयाबी मिल सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। इस शुभ योग की वजह से छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से फायदा मिल सकता है। कार्यस्थल में अधिकारी वर्ग के लोग काफी खुश रहेंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार करने के नए तरीके अपनाएंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिसको लेकर आप थोड़े हताश रहेंगे। आप कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आप अपने घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी खास काम में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दी बाजी मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने कामकाज पूरे करने में थोड़ा समय लग सकता है परंतु आपके कार्य अवश्य पूरे होंगे। आप अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ बहस-बाजी होने की संभावना बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में आप अधिक मुनाफे के चक्कर में कोई भी गलत कदम ना उठाएं। ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने सभी कार्य धैर्य और संयम से करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से आपके कामकाज को अच्छी दिशा मिल सकती है। कार्यालय में किसी कारण से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी भी प्रकार के कार्य में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से इधर-उधर भटक सकता है। आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। इस राशि वाले लोगों को अपने विचारों को कंट्रोल रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button