राशिफल

राशिफल 10 फरवरी 2023: आज 3 राशियों की किस्मत लिखेंगी मां लक्ष्मी, पैसों की किल्लत हो जाएगी दूर

आज हम आपको शुक्रवार 10 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से देखने वाले सपने अब पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। घर में खुशियां आएंगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। निवेश से लाभ होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आप अपनी अधूरी इच्छा को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अवसर प्राप्त हो सकता है। कमाई बढ़ेगी। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप बाहर के खानपान से परहेज करें, अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। मनोरंजन के साधनों में खर्च कर सकते हैं। धन की कमी दूर होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको अपनी योजनाओं से लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। इसके साथ ही नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप अपनी वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे, तो सब आपके फेवर में ही होगा। धन से जुड़े हुए किसी भी मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस मिलने में कठिनाई होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर लेंगे। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी परेशानी होगी, फिर भी धैर्य रखें। कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं,तो जूनियर से तालमेल बनाकर चलें। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। खर्चे अधिक ना हो इसका ध्यान रखना होगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके घर का माहौल काफी ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फिर भी आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने जीवन में कुछ बड़े परिवर्तनों को लाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ जरूरी कामों के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना बनी हुई है। अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए गीता पाठ आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। वाहन की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आज आप कोई भी बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कार्यालय में कामकाज अधिक रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में प्रेम पूर्ण और सुखद सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना आवश्यक है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button