जरा हटके

प्लास्टिक की थैली में सब्जी पकाती दिखी दादी अम्मा, Video देख लोग बोले- ये कैसा साइंस है?

गरमा गरम भोजन खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कई बार हम ऐसी सिचूऐशन में होते हैं जहां हमारे पास भोजन गर्म करने का साधन नहीं होता है। सामान्यतः हम किसी धातु या मिट्टी से बने बर्तन में ही भोजन पकाते हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहे कि आप एक प्लास्टिक की थैली में भी खाना बना सकते हैं तो? यह सुन आप में से कई यकीन नहीं करेंगे। इसलिए हम आपको इसका सबूत दिखाने जा रहे हैं।

दादी मां ने प्लास्टिक की थैली में बनाई सब्जी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी मां की अजीब कुकिंग टेक्निक वायरल हो रही है। ये दादी मां एक प्लास्टिक की थैली में बढ़िया सी सब्जी बनाती है। हैरत की बात ये होती है कि आग के ऊपर होने के बावजूद यह थैली पिघलती नहीं है। यह नजारा देख लोग भी बड़े हैरान हैं। वह भी सोच में पड़ गए हैं कि ये कौन सा साइंस है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ी अम्मा जंगल में भोजन पका रही है। उसके लकड़ियों से आग जला रखी है। उसके ऊपर एक प्लास्टिक की थैली टांग रखी है। इस थैली में पहले पानी गरम होता है। फिर वह कुछ सब्जियां इसमें डालती है। अंत में वह एक मछली डालकर पकाती है। यहां हैरत की बात ये होती है कि थैली आग के संपर्क में आने के बावजूद पिघलती नहीं है। शायद ऐसा इसमें भरे पानी के कारण होता है।

अनोखी कुकिंग स्टाइल देख लोग हैरान

खाना पकाने का यह अनोखा तरीका @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘एक एलिमेंट्री फीजिक्स’। इस वीडियो को अभी तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। किसी ने कहा “आखिर ये प्लास्टिक पिघला क्यों नहीं?” वहीं कोई बोला “यार जो भी हो, लेकिन प्लास्टिक में गरम किया खाना जहर समान होता है।”

यहां देखें दादी मां की अनोखी कुकिंग


इन लड़कों नए प्लास्टिक की थैली में बनाएं नूडल्स

वैसे इसके पहले एक और वीडियो सामने आई थी। इसमें दो लड़कों ने प्लास्टिक की थैली में नूडल्स बनाकर खाए थे। इस दौरान भी पानी से भरी थैली आग से पिघली नहीं थी। वैसे बता दें कि आप ये प्रयोग न करें तो ही बेहतर होगा। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि प्लास्टिक में खाना पकाने या यहां तक कि गर्म खाना प्लास्टिक से बनी चीजों में खाने से भी कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिए आप प्लास्टिक के बर्तन में कभी न खाएं। न ही प्लास्टिक के कप में चाय पिएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button