जरा हटके

जापान में दिखा रहस्यमयी विशाल गोला, एक्स-रे किया तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सरकार हुई चौकन्ना

यह दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन कुछ न कुछ अनोखा और रहस्यमयी दिखता रहता है। ताजा मामला जापान में देखने को मिला है। यहां के हमामात्‍सु सिटी के समुद्री तट पर एक विशाल लोहे का गोला मिला है। यह गोला क्या है, कहां से आया और क्यों आया, इसे लेकर सभी सवाल रहस्य बने हुए हैं। इसके दिखने के बाद जापानी अधिकारियों में टेंशन की लहर दौड़ पड़ी। सुरक्षा बल एक्टिव हो गया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस विशाल लोहे के गोले का क्या रहस्य है?

जापान में दिखा रहस्यमयी गोला

टोक्‍यो से करीब 155 मील दूर दक्षिण तटीय शहर हमामात्‍सु में सुबह टहलते हुए एक नागरिक को बड़ा लोहे का गोला दिखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को की। फिर जापानी मीडिया तक भी इसकी खबर फैल गई। जल्द यह गोला मीडिया में छा गया। इधर जापानी अधिकारियों ने आशंका जताई कि ये कोई बम या माइन हो सकती है। इसलिए उन्होंने एक जांच टीम गोले के पास भेजी।

उधर आसपास का इलाका खाली करवा दिया गया। इतना ही नहीं शहर के लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस विशाल गोले की जांच करती टीम के वीडियो वायरल होने लगे। लोगों की उत्सुकता अब सांतवे आसमान पर जा पहुंची। इस लोहे के गोले में दो हुक भी लगे हुए थे। यह समुद्री तट पर कैसे आया इसे लेकर कोई जानकारी नहीं पता लग सकी।

एक्सरे में अंदर दिखी ऐसी चीज

जांच टीम ने इसका एक्सरे भी लिया। यह अंदर से खोखला निकला। आमतौर पर बम या समुद्री माइन इस शैप के होते हैं, लेकिन उनका आकार इतना बड़ा भी नहीं होता है। स्थानीय मीडिया की माने तो इस इस गोले का डायमीटर करीब 1.5 मीटर का है। इसकी जांच में बम निरोधक दस्‍ता को कुछ खास नहीं मिला। ऐसे में जापानी पुलिस ने शाम 4 बजे तक तट पर लगा प्रतिबंध भी हटा दिया।

बरहाल जापानी सुरक्षा बलों और पुलिस ने इस भीमकाय लोहे के गोले को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वह इसे लेकर आगे की जांच कर रही है। उधर सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो देख लोग अब भी सिर खुजा रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ये रहस्यमयी गोला क्या चीज है। इसे यहां कोई कैसे लाया होगा? एक अंदाजा ये भी है कि शायद समुद्र की लहरों से ये यहां तट पर आ गया होगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button