राशिफल

सूर्य कृपा से इन 5 राशि वालों को कार्य-व्यापार में सफलता के हैं योग, दूर होगा बुरा वक्त

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर सूर्य देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कार्य-व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल योग है। इनको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी सूर्य कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको उन्नति के कई मार्ग हासिल होंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते। मित्रों की मदद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप पार्टी भी करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बैंक से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। सूर्य देवता की कृपा से दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। आपको अपनी भागदौड़ का उचित परिणाम हासिल होगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। भविष्य की दृष्टिकोण से समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार में आप नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सूर्य देव की कृपा से कामकाज में खूब तरक्की मिलने के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य अंजाम दे सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव की कृपा से आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क बनेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, इसलिए आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिश्रित फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। गुस्से पर काबू रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में उम्मीद से कम फायदा मिलेगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आय के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय माध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। भाई की सलाह किसी मुश्किल से बाहर निकाल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसकी वजह से आप काफी निराश रहेंगे। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें, तभी आप आगे सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा खत्म होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में कोई रिस्क उठा सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button