समाचार

मम्मी-पापा मेरी मौत चाहते थे, मैं मर रही हूं.. सुसाइड का Video बना नदी में कूदी बेटी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नवविवाहता का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह महिला नागदा की चंबल नदी के पास पहुंची। उसने अपना मोबाइल का सेल्फ़ी कैमरा ऑन किया। फिर बोली ‘मम्मी और पापा! आप चाहते थे ना कि मैन मर जाऊं.. लो मर रही हूं..’ इतना कहने के बाद उसने ये वीडियो मैसेज के रूप में अपने पिता को भेज दिया। फिर वह चंबल नदी में कूद गई।

मम्मी-पापा को वीडियो मैसेज भेज बेटी ने किया सुसाइड

यह घटना शनिवार (25 जून) सुबह 5.30 बजे की है। मम्मी पापा को सुसाइड वाला मैसेज भेजने वाली महिला का नाम पूनम सिसौदिया बताया जा रहा है। पूनम की उम्र 22 वर्ष है। बड़ावदा की रहने वाली है। कुछ महीनों पहले ही उसकी शादी एबीसी लाइन में रहने वाले सूरजसिंह सिसौदिया से हुई थी।

पूनम शनिवार की सुबह 5:30 बजे घर की कुंडी लगा कहीं गई थी। इसके बाद से वह गायब थी। वहीं उसके पिता को बेटी का एक वीडियो मैसेज मोबाइल पर मिला था। यह वीडियो मैसेज चंबल नदी के नायन घाट पर बनाया गया था। वीडियो में पूनम ने मम्मी पापा को अपने खुदखुशी करने की जानकारी दी। उसने ये भी कहा कि ‘आप लोग ही चाहते थे न कि मैं मर जाऊं। इसलिए मैं अब मर रही हूं।’

अभी तक नहीं मिला महिला का शव

पूनम का यह वीडियो मैसेज मिलने के बाद परिजन नायन घाट पर गए थे। उन्हें वहाँ पूनम की चुनरी, मोबाइल और चप्पल मिली थी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बिरलाग्राम पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने पूनम के शव की तलाश शुरू की। गौतखोरों को भी नदी में शव खोजने भेजा। हालांकि अभी तक उन्हें पूनम का शव नहीं मिला।

उज्जैन से बुलाया गया तैराक दल अभी भी पूनम को नदी में खोजने में लगा हुआ है। उधर पुलिस ने चंबल तट पर मिला पूनम का मोबाइल फोन कर लिया है। वह उसकी कॉल डिटेल चेक कर रहे हैं। शायद कोई सुराग उनके हाथ लग जाए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूनम के सुसाइड करने की असली वजह भी अभी रहस्य बनी हुई है।

पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच

पूनम ने वीडियो मैसेज में माँ बाप से ऐसा क्यों कहा कि आप लोगों के कहने पर मर रही हूं। इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। वह पूनम के माँ बाप, पति और रिश्तेदारों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी लगाने की कोशिश कर रही है।

पूनम के खुदखुशी की वजह कोई भी रही हो। लेकिन आप लोग याद रखें। सुसाइड किसी भी समस्या का हल नहीं होता है। ये कायरता होती है। आपको अपनी समस्या से लड़ना चाहिए। उसका उचित हल निकालना चाहिए। जिंदगी बहुत कीमती है। इसे यूं व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button