राशिफल

सूर्य देव के आशीर्वाद से इन 3 राशियों को रोगों से मिलेगा छुटकारा, बड़ी सफलता के हैं योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल है ठीक ना होने के कारण जीवन में विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों पर सूर्य देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। भविष्य में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देवता की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में उन्नति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। सूर्यदेव के आशीर्वाद से किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहेगा। सूर्य देव के आशीर्वाद से प्रेम जीवन में आपको सफलता मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत सफल रहेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप धैर्य से अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विषम परिस्थितियों में आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। संतान पक्ष से कुछ निराशाजनक समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन की मिली-जुली स्थिति रहेगी। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकारी कामों में काफी हद तक लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। पिताजी की सलाह आपके लिए किसी काम में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप दूसरों की बातों में ना आएं। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को अपने मन को शांत रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। घर का वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्य आपका सपोर्ट करेंगे। बच्ची की गतिविधियों पर नजर रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कुछ नई योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकती है। संतान पक्ष से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि के लोग अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आमदनी में कमी आ सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने भविष्य की चिंता लगी रहेगी। अचानक किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में चल रही समस्याओं का हल निकल सकता है। व्यापार में कुछ बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है। इसलिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने का सोच-विचार कर रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button