राशिफल

6 अप्रैल गुरु करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों की धन-संपत्ति में वृद्धि के हैं योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 6 अप्रैल 2021 को बृहस्पति ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। उसके बाद वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। जहां 20 नवंबर 2021 तक रहने वाले हैं। इसके बाद पुनः मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आखिर देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर कैसा असर रहेगा। चलिए जानते हैं सभी राशियों पर गुरु के गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में…..

आइए जानते हैं गुरु की राशि परिवर्तन का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। नए अनुबंध प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्य व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं, जिसका बेहतरीन फायदा मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको हर तरफ से सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। आमदनी के बहुत से साधन बनेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को संतान से संबंधित चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। गुरु ग्रह के गोचर की वजह से विदेश यात्रा तथा विदेशी कंपनियों में नौकरी के किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह के गोचर की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी पुराने विवादित मामले का हल निकल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। गुरु की राशि परिवर्तन की वजह से धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। गुरु ग्रह के गोचर की वजह से व्यापार से जुड़े हुए कामों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यो में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह के गोचर की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। गुरु की राशि परिवर्तन की वजह से शत्रुओं में वृद्धि होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि कोर्ट कचहरी के मामले आप बाहर ही सुलझा लीजिए। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। शादी विवाह में बजट से अधिक धन खर्च होने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक प्रमोशन और स्थान परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। काम के सिलसिले में अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। गुरु ग्रह के गोचर की वजह से आपका मन अशांत रहेगा। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button