राशिफल

होली पर बन रहे हैं शुभ योग, इन राशि वालों के पूरे होंगे सपने, वहीं इनको हो सकती है परेशानी

29 मार्च 2021 को रंगो वाली होली खेली जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार होली पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा गुरु और शनि दोनों अपनी ग्रह राशियों में विराजमान रहेंगे। इस बार होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग बन रहा है। ज्योतिष दृष्टि से शुभ योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं होली पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

वृषभ राशि वाले लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। होली पर बन रहे शुभ योग की वजह से व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का समय शानदार रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता के मार्ग हासिल हो सकते हैं। साझेदारी में अगर कोई व्यापार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए होली पर बन रहा शुभ योग अति उत्तम साबित होगा। आपके सारे काम मन मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। कामकाज में सफलता हासिल होगी। होली पर बन रहे शुभ योग की वजह से दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर बनेंगे, आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे शुभ योग की वजह से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिल उठेंगे। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का ज्यादातर समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

मिथुन राशि वाले लोगों के कुछ कार्य बनते-बनते रुक सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा कार्य करने का मन बना रहे हैं तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लीजिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप नौकरी के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। बड़े अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही आप अपनी राय दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। घर में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोग पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे होंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। आमदनी के अनुसार खर्चो पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा रुका हुआ काम पूरा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खर्चो को लेकर सोच-विचार में आप अधिक डूबे रहेंगे। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button