अध्यात्म

इन 4 राशियों पर बरसेगी गुरु ग्रह की कृपा, कल से ही शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, होगा बड़ा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रह हमारे जीवन में बहुत गहरा असर डालते हैं। इनके राशि या चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। 29 जुलाई को गुरु अपनी ही राशि मीन में वक्री यानि उल्टी चाल चलने वाले हैं। उन्होंने 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किया था। अब उनकी इस वक्री चाल का 4 राशियों पर खास असर पड़ेगा। इन्हें ढेर सारे लाभ होंगे।

वृषभ राशि

गुरु का वक्री होने वृषभ राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भर देगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसा कमाने के कई साधन खुलेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। जॉब का ऑफर लाभकारी रहेगा। बिज़नेस करने वालों का दिन अच्छा जाएगा। ग्राहकी भी बढ़ेगी।

पैसों की आवक दोगुनी हो जाएगी। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। यात्रा के दौरान धन लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। परिवार में गुड न्यूज मिल सकती है।

मिथुन राशि

वक्री गुरु मिथुन राशि की किस्मत चमका देगा। भाग्य आपका पल पल पर साथ देगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह सफल होगा। कर्म करते रहिए, फल की चिंता मत करिए। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। लोग आपकी मदद को आगे आएँगे।

दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। करियर में नई ऊंचाइयों तक जाएंगे। घर परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। आपकी पसंद का जीवन साथी मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए समय अच्छा है।

कर्क राशि

गुरु की वक्री चाल के चलते कर्क राशि के जातकों के जीवन में सुख आएंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। कहीं अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। मकान खरीदी या बिक्री के लिए समय अच्छा है। किसी भूखे को खाना खिलाने से धन लाभ होगा। पत्नी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे।

संतान से सुख मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अच्छी जगह रिश्ता तय हो सकता है। घर में खुशहाली रहेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा कर सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। पैसा निवेश करने के लिए समय सही है।

कुंभ राशि

गुरु की उल्टी चाल कुम्भ राशि के जातकों के सभी दुख दर्द खत्म कर देगी। बिज़नेस में सफलता मिलेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। किस्मत के दम पर बड़ा धनलाभ होगा। कोई बड़ी लॉटरी लग सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। भगवान में विश्वास बढ़ेगा। मन की सभी मुरादें पूरी होंगी। पैसों की आवक रुकने का नाम नहीं लेगी। समय पर सभी काम होंगे। दिल खुश रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button