बॉलीवुड

क्या आपने देखा मौनी रॉय का नो मेकअप लुक? यूजर्स ने उड़ाया मजाक, ट्रोलर्स की बनी शिकार

छोटे पर्दे से लेकर फिल्मी दुनिया तक में अपना जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय को भला कौन नहीं जानता। मौनी रॉय को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल में काम किया। अब मौनी रॉय फिल्मी दुनिया में भी छाई हुई है।

mouni roy

इसके अलावा अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें सामने आई लेकिन वह नो मेकअप में दिखाई दी। ऐसे में कई लोगों ने उनकी खूबसूरती को सराहा तो कई लोगों ने उनका जमकर मजाक भी उड़ाया। तो आइए देखते हैं मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें…

वायरल हुई मौनी की तस्वीरें

mouni roy

बता दें, मोनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। मौनी रॉय कभी बिकनी पहने ग्लैमरस अंदाज दिखती है तो कभी वह पारंपारिक ड्रेस पहने लोगों का दिल जीत लेती है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कर दी जिसमें वह बिना मेकअप के नजर आ रही थी।

mouni roy

यूं तो मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लगी लेकिन बिना मेकअप की वजह से लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लिया और कईयों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इसके अलावा मौनी रॉय ने अपने कुछ बिकनी फोटोज भी साझा की थी जिसमें वह बॉडी शेमिंग का भी शिकार हुई। कई लोगों ने उन्हें ‘स्किनी गर्ल’ के नाम पर ट्रोल किया तो कई लोगों ने उन्हें बिकिनी पहनने पर भी ट्रोल किया।

mouni roy

देखा जा सकता है कि, इन तस्वीरों में मौनी रॉय बेहद ही खूबसूरत लग रही है। बता दें, ये कोई पहली बार नहीं था जब मौनी रॉय को इस तरह ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्होंने आलोचना का सामना किया है। हालांकि मौनी रॉय को इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता और वह बड़ी ही बेबाक तरीके से अपनी जिंदगी जीना पसंद करती है।

साल 2007 में की थी करियर की शुरुआत

mouni roy

बता दें, मौनी रॉय को सबसे पहले साल 2007 में आया टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘नागिन’, ‘दिल मिल गए’, ‘देवों के देव महादेव’ समेत कई टीवी शोज में काम किया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत की।

mouni roy

पहली ही फिल्म के माध्यम से मौनी अपना नाम बनाने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम किया जिसमें वह अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों के बीच नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button