बॉलीवुड

बेहद क्यूट हैं KGF स्टार यश की बेटी, आयरा की मासूमियत के आगे फ़ैल है बॉलीवुड स्टारकिड्स

KGF जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दुनियाभर में तहलका मचा देने वाले मशहूर एक्टर यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। यूं तो यश ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन केजीएफ से उन्हें एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ।

yash

अब आलम यह है कि बच्चों से लेकर बड़ो तक में यश को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बता दे यश अक्सर अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वह दो बच्चों के पिता है। यश की बेटी आयरा बेहद ही क्यूट है, तो आई देखते हैं यश के दोनों बच्चों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

यश ने को-एक्ट्रेस से की शादी

yash

बता दें, यश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ही जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी रचाई है। राधिका पंडित और यश ने लगभग एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने पहली बार नंदगोकुला टीवी सीरियल में काम किया जहां पर यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

yash

इसके बाद इन दोनों ने ही साल 2014 में आई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और यहां पर यह अपना नाम कमाने में कामयाब रहे। इसके बाद इन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। इसी बीच 9 सितंबर 2016 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए और उन्होंने अपने खुशहाल जीवन की शुरुआत की।

फैमली मैन कहे जाते हैं यश

yash

शादी के बाद साल 2018 में यश के घर बेटी आयरा का जन्म हुआ जो बहुत ही क्यूट है। इसके बाद साल 2019 में उनके घर बेटे आयुष का जन्म हुआ जो पॉपुलर स्टार किड्स है। बता दे यश अपने दोनों बच्चों के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं, कभी वह अपनी बेटी के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं तो कभी वह अपने बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं।

yash

यश को फैमिली मैन भी कहा जाता है, क्योंकि वह फिल्मों की पार्टियों को छोड़ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। यश जब भी फ्री होते हैं तो अपनी फैमिली के साथ बाहर घूमने के लिए जाते हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यश के दोनों ही बच्चे बहुत क्यूट है। जहां बेटी आयरा की सौम्य मुस्कान से किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाए तो वही बेटे आयुष भी काफी नटखट है।

yash

yash

yash

केजीएफ- 3 में व्यस्त हुए यश?

yash

बात दें यश का असल नाम नवीन कुमार गौड़ा है लेकिन वह दुनियाभर में ‘रॉकिंग स्टार यश’ के नाम से मशहूर है। रिपोर्ट की माने तो यश इन दिनों केजीएफ के ही तीसरे पार्ट को लेकर व्यस्त हैं। बता दें यश को आखिरी बार केजीएफ के दूसरे पार्ट में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और रवीना टंडन ने भी काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button