राशिफल

इन 4 राशियों को जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, शिव-पार्वती की कृपा से कई फायदे के हैं संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह के बदलाव आते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इन राशि वालों को कई तरफ से फायदे मिलने के शुभ संकेत दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शिव-पार्वती की कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने जीवन में उत्तम सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार आएगा। परिवार के लोगों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में विस्तार होने के प्रबल योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को कुछ उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को निर्धारित समय पर पूरा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। कई क्षेत्रों से बेहतरीन फायदे मिलेंगे। काम के सिलसिले में नई-नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों को लाभ के नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। भगवान शिव-पार्वती की कृपा से आपका समय बहुत ही उत्तम रहेगा। अगर आपकी कोई डील अटकी हुई है तो वह फाइनल हो सकती है। नए कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता स्थापित होगी। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। भगवान शिव-पार्वती की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को सामान्य परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर में किसी के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल निर्मित होगा। मानसिक चिंता कम होगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश कीजिए। व्यापार की गति धीमी रहेगी। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव करने की जरूरत है। कई क्षेत्रों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए आप इनका फायदा जरूर उठाएं। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने कामकाज में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए। अनजान लोगों के ऊपर अत्यधिक भरोसा करना ठीक नहीं है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु आप अपने व्यापार में कोई भी बड़ा बदलाव ना करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। नौकरी के क्षेत्र में आप जरूरी काम पर ध्यान दें। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। अगर किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहें हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठा सकते हैं, जिसका लाभ मिलेगा। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button