अध्यात्म

तकिए के नीचे रखकर सोए यह चीजें, ग्रहों के नुकसान से रहेंगे बचे, होगा शुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में जो भी अच्छे और बुरे प्रभाव मिलते हैं इसके पीछे ग्रहों की भूमिका बहुत मानी गई है, शास्त्रों के अनुसार कुल नौ ग्रह बताए गए हैं, और यह सभी नौ ग्रह अलग-अलग परिणाम प्रदान करते हैं, यदि इनकी स्थिति 12 अलग-अलग राशियों में रहती है तो यह सभी राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव देते हैं, किसी राशि को अच्छा परिणाम मिलता है तो किसी राशि को बुरा परिणाम प्राप्त होता है।

तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर इन ग्रहों की स्थिति को आप बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सरल और कारगर उपाय कर सकते हैं, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे कोई भी ग्रह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा और ग्रहों से आपको शुभ फल मिलेगा, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अगर आप तकिए के पास या नीचे रखते हैं तो इससे ग्रहों द्वारा मिलने वाले बुरे प्रभाव दूर होंगे और ग्रहों से आपको वरदान प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं ग्रहों के नुकसान से बचने के लिए तकिए के नीचे कौन सी रखें चीज़ें

  • अगर शनि ग्रह आपको बुरा फल दे रहा है तो ऐसे में आप अपने बेड के नीचे लोहे के पात्र में जल भरकर रखिए, इसके अलावा आप अपने तकिए के नीचे शनिदेव का प्रिय रतन नीलम रख सकते हैं, इससे शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा।
  • यदि किसी व्यक्ति को सूर्य से अशुभ प्रभाव मिल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को बेड के नीचे तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखना चाहिए, यदि संभव हो सके तो आप अपने तकिए के नीचे लाल चंदन रख सकते हैं, इससे सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होगा।
  • यदि व्यक्ति को मंगल ग्रह की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप बेड के नीचे कांच के बर्तन में पानी भर कर रखिये या फिर आप तकिए के नीचे सोने और चांदी की धातु से बने हुए जेवर रख सकते हैं।

  • अगर आपके जीवन में बुध की वजह से बुरा परिणाम मिल रहा है तो ऐसे में आप तकिए के नीचे सोने से बना हुआ अलंकार रखिए।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में देव गुरु बृहस्पति की टेढ़ी चाल चल रही है तो ऐसी स्थिति में आप हल्दी की गांठ को किसी पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखिये।
  • अगर आप शुक्र के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें।
  • यदि व्यक्ति को चंद्र के बुरे प्रभाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप अपने बेड के नीचे चांदी के पात्र में जल भरकर रखिए और चांदी के गहनों का धारण करें।

उपरोक्त कुछ चीजें बताई गई हैं जिनको अगर आप तकिए के नीचे रख कर सोते हैं तो इससे ग्रहों से मिलने वाले बुरे प्रभाव कम होंगे, अलग-अलग ग्रहों के लिए अलग-अलग चीजें यदि आप रखेंगे तो इससे ग्रहों के नुकसान से बच सकते हैं और आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उनका शीघ्र ही समाधान होगा, हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी, आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button