राशिफल

केतु का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा फायदा लेकिन इनको होगा भारी नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के अनुसार अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार केतु 2 जून 2021 को ज्येष्ठा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं यह परिवर्तन आपके लिए कैसा रहेगा।

आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। अनुराधा नक्षत्र में केतु के आ जाने से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप सफलता हासिल करेंगे। आप अपने काम से लोगों पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। रुके हुए पर काम प्रगति पर आएंगे। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मकर राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। अगर संपत्ति को लेकर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन की विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। केतु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अधिक तनाव महसूस करेंगे। शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है इसलिए आपको ध्यान देने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि वाले लोगों को संतान की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप भाग्य के सहारे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। माताजी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सुखों में कमी आएगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप यह काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिला-जुला परिणाम हासिल होगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। व्यापार में आपके लाभ में कमी आ सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। यदि यात्रा जरूरी है तो आप गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के साथ-साथ खर्चों में भी इजाफा होने की संभावना है। पिता की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button