राशिफल

नए साल में केतु बदलेगा अपनी राशि, कैसा रहेगा आपकी राशियों पर प्रभाव? जानिए अपनी किस्मत का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में निरंतर परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से हर मनुष्य की राशियां प्रभावित होती है, वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहता है, उसके मन में यही सवाल आता रहता है कि उसका आने वाला समय कैसा रहेगा और उसको अपने भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं? परंतु आपका अच्छा और बुरा समय ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है, अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की शुभ स्थिति है तो इसका शुभ प्रभाव पड़ता है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना हो तो विपरीत समय का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि नए साल यानी 2020 में केतु अपनी राशि परिवर्तन करने वाला है, केतु 23 सितंबर 2020 को अपनी राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है, आज हम आपको आपकी राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर रहेगा? इसके बारे में जानकारी देने वाले है।

आइए जानते हैं नए साल में केतु की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा, आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं, आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन कामयाबी भरा रहने वाला है, आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं, पुरानी शारीरिक शिकायत दूर हो सकती है, धन संबंधित कामों में आ रही परेशानी दूर होगी, आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे, सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी, आप समय के अनुसार अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं, आपके कामकाज से लोग प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी में वृद्धि हो सकती है, आपका रुका हुआ पैसा आसानी से वापस मिल सकता है, भाई बहनों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धि हासिल हो सकती है, सामाजिक क्षेत्र में आपकी नई पहचान बनेगी, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी, जीवन में कठिनाइयां दूर होंगी।

आइए जाते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, वैवाहिक जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है, आपको अपने व्यापार में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि भागीदारों से मतभेद होने की संभावना बन रही है, आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, घर परिवार की स्थिति संतोषजनक रह सकती है, आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा, आपको अपने जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, आपके ऊपर शत्रु हावी रहेंगे इसलिए आप सतर्क रहें, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आप अपने किसी भी कार्य में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, आप अपने कामकाज को लेकर काफी चिंतित रहेंगे, कार्यस्थल में काम का दबाव अधिक रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से संतान से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे, व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, आपको अपने व्यापार में तरक्की हासिल होगी, नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन काफी कठिन रहने वाला है, आपके सुखों में कमी आने की संभावना बन रही है, माता के स्वास्थ्य में गिरावट होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे, आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं, इस राशि वाले लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखें, अगर आप कोई धन निवेश की योजना बना रहे है तो अनुभवी लोगो की सलाह जरूर लीजिये।

तुला राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा, घर परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है ,भाई बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है, धर्म-कर्म के कार्यों के पीछे आप आकर्षित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से इनके जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे, जरूरत से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, किसी महिला की तरफ से आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं, आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए, मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है, घर परिवार के परिजनों से अनबन होने की संभावना बन रही है, आपको अपने जरूरी कामों पर समय देने की आवश्यकता है, आप समय का सदुपयोग कीजिए, आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा, आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, आप बाहर के खानपान से परहेज करें, जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे, जीवनसाथी का स्वभाव अच्छा रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों को धन संबंधित मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, केतु की राशि परिवर्तन की वजह से आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है, आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है, अचानक विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों को केतु की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, कार्यस्थल में कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं, आपकी छवि को नुकसान पहुंचने का डर बना रहेगा, आप अपने दुष्टजनों से बचकर रहें, आपको कठिन समय से सबक मिल सकता है, कुल मिलाकर आपको काफी समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button