बॉलीवुड

नई नवेली दुल्हन कियारा ने छोड़ी लाज शर्म, शादी को 1 महिना भी नहीं हुआ और पहन लिए ऐसे कपड़े -Video

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भारत का नेशनल क्रश है। हालांकि कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ((Sidharth Malhotra) ने इस क्रश को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बना लिया। दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही। इनकी शादी को लगभग एक महिना हो गया है। कपल ने अब अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इस दौरान दोनों कई पब्लिक इवेंट्स में भी नजर आ रहे हैं। इस बीच शादी के बाद पहली बार कियारा का बोल्ड अवतार फैंस को देखने को मिला है।

शादी के बाद दिखा कियारा का बोल्ड अवतार

वैसे तो कियारा ज्यादातर सिंपल रहना पसंद करती हैं। लेकिन खास मौकों पर या किसी फोटोशूट के लिए वह बोल्ड अदाएं बिखेरने में भी नहीं शर्माती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी के बाद पहली बार एक ऐसी बोल्ड ड्रेस पहन ली जिसे देख फैंस का मुंह खुला का खुला रह गया। वह सिद्धार्थ की नई नवेली दुल्हन का यह अंदाज देख हक्के बक्के रह गए।

हुआ ये कि कियारा 26 फरवरी को जी सिने अवॉर्ड्स (Zee Cine Awards) में पहुंची। यहां उन्होंने एक रिवीलिंग गाउन पहना। लाल रंग के इस गाउन में वह बला की सुंदर लग रही थी। यहां रेड कार्पेट पर जब कियारा ने एंट्री मारी तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई। उनका बोल्ड लुक देख फैंस उन्हें टकटकी लगाए घूरते रहे। वहीं फोटोग्राफर के कैमरे भी एक्ट्रेस की तस्वीरें क्लिक करने भीड़ पड़े।

हॉटनेस देख फटी रह गई फैंस की आंखें

कियारा ने अपने इस बोल्ड लुक के लिए एक बेहद हाई स्लिट गाउन चुना। लाल रंग के इस स्ट्रैपलेस, ऑफ-शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस का रिविलिंग लुक सामने आया। इस पर उन्होंने अपनी एंगेजमेंट रिंग (Kiara Advani Engagement Ring) बतौर ऐक्सेसरीज कैरी की। वह इस लुक में बेहद आकर्षक और सुंदर लग रही थी। उनका यह लुक देख फैंस बड़े खुश भी हुए। अब कियारा का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कियारा के इस हॉट लुक को देख फैंस दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “शादी के बाद कियारा का रूप और निखर गया है।” दूसरे यूजर ने बोला “अब समझ आया लोग कियारा को नेशनल क्रश क्यों कहते हैं। यह कितनी सुंदर है। आई लव यू कियारा।” एक और बंदा बोला “सिद्धार्थ के तो मजे हो गए। उसे इतनी हॉट बीवी मिली।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी। दोनों ने शेरशाह फिल्म साथ की थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। तभी से इनके लव अफेयर के चर्चे गरम थे। और अब दोनों ने शादी कर इन चर्चों को एक नई दिशा दे दी। फैंस को दोनों की जोड़ी बड़ी पसंद आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button