बॉलीवुड

48 साल की हसीन अभिनेत्री है ये बच्ची, तलाक के बाद जी रही बिंदास लाइफ, जीनियस ही पहचान पाएंगे

बचपन के दिन सभी को याद आते हैं। ये हमारी लाइफ के बेस्ट दिन होते हैं। तब हमे अपनी लाइफ की कोई टेंशन नहीं होती है। हम दिल खोलकर और खिलखलाकर हँसते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बच्ची की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो बचपन के दिनों में बड़ी खुशमिजाज थी। ये बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। खासकर 90 के दशक में इस अभिनेत्री का बड़ा बोलबाला था।

ये बच्ची है 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस, क्या आप ने पहचाना?

जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं ये बच्ची बालकनी में खड़ी होकर खुलकर हंस रही है। अब आपका चैलेंज ये है कि आपको इस बच्ची को पहचानना है। यदि आप बॉलीवुड के हार्डकोर फैन हैं तो इस बच्ची को आसानी से पहचान जाएंगे। तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और इस बच्ची का नाम बताइए। चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। इस बच्ची की छोटी बहन भी बॉलीवुड की फेमस हीरोइन है। अब पहचाना क्या?

यदि नहीं पहचान पाए तो कोई बात नहीं। हम आपको सही जवाब बात देते हैं। तस्वीर में दिखाई दे रही ये बच्ची करिश्मा कपूर है। इस तस्वीर को करीना कपूर ने बहन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने करिश्मा की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कहा था ‘हमारी फैमिली को आपके ऊपर गर्व है। ये आपकी सबसे पसंदीदा तस्वीर है। तो सभी बोलो, हैप्पी बर्थडे लोलो।

कम उम्र में शुरू कर दिया था करियर

इस बात में कोई शक नहीं कि करिश्मा कपूर बचपन में बहुत क्यूट दिखती थी। करिश्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने महज 17 वर्ष की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख लिया था। परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए उन्होंने पढ़ाई लिखाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने 1991 में प्रेम कैदी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे राजा हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, राजा बाबू और हम साथ साथ है जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आई।

शादी के बाद डाउन हुआ करियर

करिश्मा का फिल्मी करियर टॉप पर चल रहा था। लेकिन 2003 में इस पर विराम लग गया। तब करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचा ली थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे समायरा और कियान भी हुए। फिर करिश्मा की शादीशुदा जिंदगी में भी समस्याएं आने लगी। उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। अनबन होने के चलते फिर दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया।

अकेले पालती है दोनों बच्चे

वर्तमान में करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। वह सिंगल मदर बनकर दोनों की परवरिश करती हैं। उन्होंने कई बार इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश भी की, लेकिन वह पहले जैसी हिट नहीं हो पाई। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यहाँ वे अपनी हॉट एंड सेक्सी तस्वीरें साझा कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button