अन्य

अगर खुदाई के दौरान मिलते हैं मरे हुए जीव या घर में ज़्यादा चूहे हो तो आती है कोई भयंकर मुसीबत

इंसान के जीवन में कई ऐसी घटनाएँ होती हैं जो शुभ और अशुभ दोनो ही होती है। जब कोई शुभ घटना होती है तो व्यक्ति को इससे काफ़ी ख़ुशी होती है, जबकि कोई अशुभ घटना होती है तो लोग परेशान हो जाते हैं। कहा जाता है कि इंसान को इसी जन्म में अच्छे और बुरे दोनो फल भुगतने पड़ते हैं। अगर आप जीवन में अच्छा करते हैं तो आपके साथ अच्छा होता है, वहीं अगर आप कुछ बुरा करते हैं तो आपके साथ बुरा ही होता है।

हमारे आस-पास कई बार कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं, जिनके होने का आभास हमें बहुत पहले ही हो जाता है। लेकिन कई बार लोग इन घटनाओं के होने से पहले के संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं। कुछ लोगों को इन संकेतों के बारे में जानकारी ही नहीं होती है और कई लोग इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, जिसका ख़ामियाज़ा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। दुनिया के हर देश में लोगों को शुभ-अशुभ घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। जिनसे आप भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी ही कई बातों के बारे में बताया गया है। इन बातों से आप भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी दोनो तरह की घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं। कई संकेत ऐसे होते हैं जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ़ भी इशारा करते हैं। अगर आप इन संकेतों को पहले ही समझ जाएँगे तो किसी बड़ी दुर्घटना को पहले से टाल सकते हैं।

ये संकेत करते हैं भविष्य में होने वाली दुर्घटना की तरफ़ इशारा:

*- घर में काले चूहे ज़्यादा संख्या में आना:

चूहे हर घर में होते हैं जो घर की क़ीमती चीज़ों और अनाज को काट देते हैं। चूहे से हर कोई परेशान रहता है। लेकिन जब अचानक से घर में ज़्यादा संख्या में काले चूहे आ जाएँ तो समझ जाइए कि निकट भविष्य में कोई अनहोनी होने वाली है।

*- कुत्ते का रोना:

कुत्ते घर की रखवाली करते हैं। लेकिन जब यही कुत्ते घर के मुख्य दरवाज़े के सामने रोने लगते हैं तो घर के सदस्यों पर कोई गंभीर मुसीबत आने वाली होती है या किसी की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है।

*- खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना:

अगर आप किसी काम से ज़मीन की खुदाई कर रहे हैं और आपको कोई मरा हुआ जीव मिलता है तो यह आने वाले बुरे समय की तरफ़ इशारा करता है।

*- घर में चमगादड़ों का रहना:

अगर घर में चमगादड़ रहते हैं तो समझ जाइए कि कोई बहुत बड़ी विपत्ति आने वाली है।

*- किसी पक्षी का घायल होना:

अगर आपके घर के आँगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाती है तो समझ जाइए कि आने वाला समय आपके लिए काफ़ी मुश्किल भरा होने वाला है।

*- उल्लू का आवाज़ करना:

अगर अगर की छत पर आकर कोई उल्लू बैठकर आवाज़ करता है तो अचानक विपत्ति आने वाली होती है।

*- बिल्ली का लड़ना:

अगर घर में बिल्लियाँ लड़ने लगती हैं तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े के योग बनते हैं।

*- लाल चींटी का घर में आना:

अगर घर में बहुत ज़्यादा लाल चिटियाँ आ जाएँ तो समझ जाइए कि कुछ बुरा होने वाला है।

*- दीमक या मधुमक्खी का छत्ता होना:

घर में अगर दीमक या मधुमक्खी का छत्ता हो तो घर के मुखिया के स्वास्थ्य में दिक़्क़त आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button