बॉलीवुड

मिलिए ऋतिक रोशन के भाई-बहन से, कोई है पापा जैसा गंजा तो तो दूसरी अप्सरा, देखें तस्वीरें

भाई-बहनों के बिना ये जीवन अधूरा सा लगता है। घर में जब तक ये ना हो तब तक मजा नहीं आता है। इनके साथ हम सबकुछ शेयर करते हैं। साथ मस्ती करते हैं। सुख दुख भी मिलकर बांटते हैं। बॉलीवुड में भी कई भाई-बहन फेमस है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे भाई बहनों से मिलाने जा रहे हैं जिनके बारे में आप बहुत कम जानते हैं। आप सभी बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को जानते ही हैं। लेकिन क्या आपने उनके सभी भाई बहनों को देखा है? जानिए वे कैसे दिखते हैं और क्या करते हैं।

सभी भाई-बहनों में सबसे हैंडसम है ऋतिक

                   

चलिए सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन बीते जमाने के अभिनेता और वर्तमान के डायरेक्टर हैं। मां पिंकी रोशन एक हाउस वाइफ हैं। ऋतिक के दो बच्चे रीदान और रियान हैं। यह दोनों उन्हें अपनी एक्स-वाइफ सुजैन खान से हैं। फिलहाल कपल तलाकशुदा है। दोनों की शादी साल 2000 में तो तलाक 2014 में हुआ था। एक्टर अभी सबा आजाद संग रिलेशनशिप में हैं।

बहन सुनैना रहती है लाइम लाइट से दूर

सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) ऋतिक की बड़ी बहन है। उनमें और ऋतिक में दो साल का अंतर है। सुनैना का जन्म साल 1972 में हुआ था। इस लिहाज से वह अभी 51 साल की हैं। वह बॉलीवुड में बतौर फिल्म प्रोड्यूसर कार्य कर चुकी हैं। वह ऋतिक की फिल्म ‘क्रेजी 4’ प्रोड्यूस की निर्माता थी।

सुनैना की शादी हो चुकी है। वह दो बार सात फेरे ले चुकी हैं। उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी। इस शादी से उन्हें बेटी बेटी सुरणिका सोनी हालांकि साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया। फिर सुनैना की लाइफ में मोहन नगर आए। उन्होंने मोहन से दूसरी शादी की।

भाई ईशान है डायरेक्टर

ईशान रोशन (Eshaan Roshan) रिश्ते में ऋतिक के चचेरे भाई लगते हैं। वह राजेश रोशन के बेटे हैं। राजेश बॉलीवुड में फेमस संगीतकार हैं। वह ऋतिक के पापा राकेश रोशन के भाई हैं। ईशान फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं।

वह काबिल, सुपर 30 और कृष 3 जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। आगे चलकर वह अपनी खुद की लीड डायरेक्टर के रूप में फिल्म बना सकते हैं। उनका नाम एक्ट्रेस ऋद्धिमा पंडित के साथ लव अफेयर के चलते सुर्खियों में आया था।

बेहद सुंदर है पश्मीना

पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) ईशान रोशन की सगी और ऋतिक की चचेरी बहन हैं। वह राजेश रोशन की बेटी हैं। वह अपनी फैमिली में सबसे छोटी हैं। उनकी उम्र 27 साल के आसपास है। वह थिएटर आर्टिस्ट, एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने Barry John’s acting school से एक्टिंग का कोर्स किया है।

पश्मीना दिखने में बड़ी सुंदर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह इश्क विश्क फिल्म के सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबॉउन्ड’ में नजर आएंगी। उनकी इस डेब्यू फिल्म से रोशन परिवार को काफी उम्मीदें हैं। पश्मीना का नाम कार्तिक आर्यन संग डेटिंग की खबरों को लेकर आ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button