अध्यात्म

जन्माष्टमी पर सिर्फ यह 1 चीज ले आएं अपने घर, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी, बाधाएं होंगी दूर

जन्माष्टमी का उत्सव देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण जी के जन्म पर लोग खुशियां मनाते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर आप जन्माष्टमी के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मोर पंख को सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधि माना गया है। अगर आप मोर पंख को अपने घर में रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से होता है। मोर पंख से ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। कृष्ण जी अपने सिर पर मोर पंख धारण करते हैं।

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख के कुछ कारगर उपाय बताने वाले हैं। यदि आप यह उपाय जन्माष्टमी पर करते हैं तो इससे आपके घर का वास्तु दोष खत्म होगा और आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

सुख-समृद्धि के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में आप घर के पूजा स्थल पर पांच मोर पंख रख दीजिए, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-समृद्धि आएगी।

दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए

अक्सर देखा गया है कि किसी ना किसी कारण से पति-पत्नी के बीच मतभेद होते रहते हैं। दांपत्य जीवन में हमेशा तनाव बना रहता है। रिश्तो में खटास उत्पन्न होने लगती है। अगर आप अपने दांपत्य जीवन के रिश्ते को मधुर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप शयन कक्ष में पूर्व या उत्तर दिशा में दो मोर पंख एक साथ दीवार पर लगाएं, इससे दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी और आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी।

धन-संपत्ति में वृद्धि करने हेतु

अगर किसी व्यक्ति का कोई कार्य अटक गया है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है या फिर आप धन-संपत्ति की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए आप वास्तु शास्त्र में बताया गया यह उपाय कर सकते हैं। आप अपने घर के पूजा स्थल में पांच मोर पंख रखें और रोजाना नियमित रूप से इसकी पूजा कीजिए। 21 दिन लगातार पूजा करने के बाद आप इस मोर पंख को अपनी तिजोरी या धन रखने क्या स्थान पर रख दीजिए। यह उपाय यदि आप करते हैं तो इससे धन-संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी होगी। अगर आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है तो वह भी पूरा हो जाएगा।

राहु-केतु दोष को शांत करने के लिए

राहु-केतु को पापी ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। यदि इसका किसी व्यक्ति के ऊपर बुरा प्रभाव है तो जीवन में बहुत से कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं। राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आप शयन कक्ष की पश्चिम दिशा की दीवार पर मोर पंख लगाएं।

विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है मोरपंख

अगर विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो वह अपनी पढ़ने की मेज पर सात मोर पंख रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। अगर आप शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी किताब या डायरी में एक मोर पंख जरूर रख लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button