अध्यात्म

लक्ष्मी का रुप होती है इस महीने जन्म लेने वाली लड़कियां, जानिए इसके बारे में

हिंदू धर्म में लड़कियों को साक्षात महालक्ष्मी जी का रूप माना गया है शास्त्रों में लड़कियों को पूजनीय कहा गया है और इसके साथ ही ऐसा भी बताया गया है कि नारी में स्वयं महालक्ष्मी जी निवास करती हैं इसीलिए आप लोगों ने देखा होगा कि जब किसी के घर में लड़की का जन्म होता है तो सभी लोग उसको बधाई देते हैं और कहते हैं आपके घर में लक्ष्मी जी का जन्म हुआ है ऐसा माना गया है कि जब किसी के घर में लड़की का जन्म होता है तो यह घर में सुख समृद्धि लेकर आती है।

शास्त्रों और ज्योतिष विद्या के मुताबिक जिस महीने में लड़कियों का जन्म होता है वह महीना भी उनको बहुत भाग्यशाली बनाता है कुछ महीने इतने शुभ होते हैं कि अगर उस महीनों में किसी लड़की का जन्म होता है तो इसको बहुत ही शुभ माना गया है और इसके साथ ही उस लड़की को साक्षात लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है यह लड़कियां ना केवल अपने जन्म होने के घर के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं अपितु इन लड़कियों को शादी के पश्चात अपने ससुराल में भी बहुत खुशी मिलती है इनका ससुराल इनको बहुत अच्छा मिलता है और यह अपने ससुराल के लिए भी बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन महीनों के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं जिन महीनों में किसी लड़की का जन्म होता है तो वह साक्षात महालक्ष्मी जी का रूप मानी जाती है।

आइए जानते हैं किन महीनों में जन्म लेने वाली लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी जी का रूप

फरवरी का महीना

जिन लड़कियों का जन्म फरवरी के महीने में होता है यह लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती है इसके साथ ही यह बहुत बुद्धिमान भी होती हैं इन लड़कियों की शादी जहां होती है वह घर बहुत अच्छा होता है इसके साथ-साथ खूब सुख समृद्धि भी इन लड़कियों को प्राप्त होती है इनकी ग्रह चाल इनके परिवार को भी फायदा देता है।

अप्रैल का महीना

जिन लड़कियों का जन्म अप्रैल के महीने में होता है यह लड़कियां साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं शास्त्रों के अनुसार इस महीने को बहुत शुभ माना गया है जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में होता है इनकी ग्रह चाल बहुत तेज होती है जो इनको सफलता के शिखर तक पहुंचाता है इन लड़कियों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और जिस लड़के से इनकी शादी होती है उसका भी भाग्य खुल जाता है।

जून का महीना

जिन लड़कियों का जन्म जून के महीने में होता है यह बहुत ही किस्मत वाली होती है जबकि अंक शास्त्र के अनुसार यह महीना बच्चे के जन्म के लिए शुभ नहीं माना गया है परंतु अगर इस महीने में किसी लड़की का जन्म होता है तो वह साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती है इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही सुलझी हुई होती है यह अपने जीवन में कामयाबी प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और इनको उसका अच्छा फल भी मिलता है।

सितंबर का महीना

जिन लड़कियों का जन्म सितंबर महीने में होता है इनकी कुंडली में चंद्र बुध और शुक्र तीनों ग्रहों का मिलन होता है जिसकी वजह से इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही धनवान होती हैं इन लड़कियों को अपने भाग्य से सब कुछ प्राप्त होता है इनके पास कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है और इनकी शादी भी किसी अमीर लड़के से ही तय होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button