अध्यात्म

इन 3 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से गलत काम करने लगता है व्यक्ति, जानिए इनसे कैसे बच सकते हैं आप

ज्योतिषशास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि किसी मनुष्य के ऊपर ग्रहों का शुभ प्रभाव रहता है तो इसकी वजह से जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत होता है परंतु ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति का जीवन काफी कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से प्रभावित करता है। ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, जिनमें से कुछ ग्रह शुभ है तो कुछ ग्रहों को पापक ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। जो ग्रह पापक होते हैं, यदि इनकी स्थिति अशुभ है तो इसके कारण मनुष्य गलत मार्ग पर चलने लगता है। हमारे कहने का मतलब यह है कि व्यक्ति गलत कामों की तरफ रुचि लेने लगता है। व्यक्ति को सही-गलत में कोई भी फर्क नजर नहीं आता है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से कुछ व्यक्ति गलत संगति में फंस जाते हैं, जिसके कारण गलत काम करने लगते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन ग्रहों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाने के जिम्मेदार माने गए हैं।

ज्योतिष के अनुसार ये होते हैं पापक ग्रह

ज्योतिष के मुताबिक शनि, राहु और केतु को पापी ग्रह माना गया है। यदि इन ग्रहों की स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में अशुभ है तो इसके कारण वह व्यक्ति गलत मार्ग को अपनाने लगता है और गलत काम की तरफ बढ़ता रहता है परंतु हमेशा ही यह ग्रह अशुभ नहीं माने गए हैं। यदि इनकी शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति अशुभ होने की वजह से व्यक्ति के अंदर कौन-कौन से अवगुण आने लगते हैं और इनके अशुभ प्रभावों से कैसे बच सकते हैं?

शनि ग्रह

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अशुभ है तो इसकी वजह से व्यक्ति आलसी हो जाता है। व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव होने लगता है। शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव की वजह से मनुष्य दूसरों के प्रति कठोर हो जाता है। व्यक्ति साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता है। बुरे कर्म की तरफ बढ़ने लगता है।

शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय: अगर आप चाहते हैं कि शनि ग्रह आपके लिए शुभ रहे तो आप हनुमान जी की पूजा कीजिए। हनुमान जी की पूजा करने वाले लोगों के ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

राहु ग्रह

अगर राहु ग्रह की स्थिति अशुभ है तो इसकी वजह से व्यक्ति के अंदर छल-कपट उत्पन्न होने लगता है। व्यक्ति दूसरों को धोखा देने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह अशुभ होने की वजह से मनुष्य को नशे की लत लग जाती है, दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है।

राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय: अगर आप राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो हमेशा सात्विक भोजन का सेवन कीजिए। आप भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

केतु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के ऊपर केतु का अशुभ प्रभाव है तो इसके कारण व्यक्ति सही मार्ग को छोड़कर गलत मार्ग पर चलने लगता है। व्यक्ति का मन ईश्वर की भक्ति में नहीं लगता है। हर चीज के लिए व्यक्ति भगवान को ही दोषी मानता है। मानसिक रूप से व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है। व्यक्ति के मन में हमेशा गलत कार्य ही उत्पन्न होने लगते हैं।

केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय: अगर आप केतु ग्रह के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए गणपति महाराज की पूजा आराधना कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button