मनोरंजन

क्यों शरद मल्होत्रा ने दिव्यांका त्रिपाठी से नहीं की शादी? 8 साल तक एक साथ लिव इन में रहे

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। बता दे दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली ‘यह है मोहब्बतें’ से। इस सीरियल के माध्यम से दिव्यांका त्रिपाठी घर-घर में पहचानी जाने लगी और वह इशिता मां के रूप में मशहूर हुई।

divyanka tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही है। एक समय पर वह जाने माने अभिनेता शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी लेकिन फिर किसी कारणवश इन दोनों का रिश्ता टूट गया। अब हाल ही में शरद मल्होत्रा ने दिव्यांका त्रिपाठी से टूटे रिश्ते पर बातचीत की है। आइए जानते हैं इन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा था?

7 से 8 साल तक किया था एक-दूसरे को डेट

बता दें, अभिनेता विवेक दहिया से शादी करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी मशहूर अभिनेता शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी। इन दोनों ने करीब 7 से 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया और लिव-इन में रहे।

divyanka tripathi

इन दोनों ने ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल में भी काम किया था और इसी सीरियल से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। कहा जाता है कि दिव्यांका शरद से इतनी ज्यादा प्यार करती थी कि, उन्हें पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थी।

जब वह अभिनेता राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज्बात’ में पहुंची थी तो उन्होंने बताया था कि, वह कैसे शरद को पाने के लिए हद पार कर चुकी थी। इतना ही नहीं बल्कि दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया था कि वह अभिनेता को पाने के लिए जादू टोने का भी सहारा लेने लगी थी और ऐसे अंधविश्वास में चली गई थी जहां पर कुछ नहीं मिलने वाला था। इसके बाद उन्हें यह समझ में आया कि उन दोनों का मिलना नहीं हो सकता और फिर उन्होंने हमेशा के लिए शरद से दुरी बना ली।

divyanka tripathi

वहीं इस रिश्ते पर शरद मल्होत्रा का कहना था कि, “मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वह रिश्ता बहुत खूबसूरत था। लेकिन जैसे ही शादी का सवाल आया, मैं बैचेन हो गया। यह काफी पुरानी बात है और मैं इम्योचर था। हम समय और अनुभव के साथ मैच्योर होते है। हां मैंने गलतियां की है।

divyanka tripathi

एक इंसान के तौर पर हम काफी गलतियां करते है। मुझे अब इस बात का एहसास होता है…खैर अब पांच साल हो चुके है। मुझे तभी एहसास होना चाहिए था लेकिन अब कोई भी फीलिंग्स नहीं बची है। हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है और वह (दिव्यांका) अपनी जिंदगी में काफी खुश है मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।”

अभिनेत्री ने को-स्टार विवेक दहिया से रचाई शादी

divyanka tripathi

बता दें शरद मल्होत्रा से अलग होने के बाद दिव्यंका त्रिपाठी ने 8 जुलाई साल 2016 को अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचा ली तो वहीं शरद मल्होत्रा ने भी साल 2019 में रिप्सी भाटिया के साथ शादी रचा ली और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

बता दें, दिव्यांका अभी तक ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’, ‘बनूं तेरी दुल्हन’, ‘अदालत’, ‘जोर का झटका’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’, ‘नच बलिए 8’ और ‘द वॉइस 3’ जैसे शो में नजर आ चुकी है। वर्तमान में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम छोटे पर्दे की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री में गिना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button