राशिफल

राशिफल 7 जुलाई 2018: आज शनिदेव देंगे इन ४ राशिवालों को आशीर्वाद, दुःख और परेशानियों का होगा अंत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 7 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 7 July 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। व्यवसाय मैं लाभ पहुंचेगा मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचे आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल हो सकते हैं। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने विवाद को बढ़ावा न दें। आपका पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। वित्तीय मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। किसी करीबी के प्रति प्यार पनप सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है। सामाजिक मोर्चे पर नई निति अपनाने का फायदा नजर आएगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपका कार्य न बिगड़े, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपके क्रोध से आप के बने हुए काम बिगड़ सकते हैं और आज किसी से पैसों का व्यवहार ना करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। अच्छा करने के बाद भी आपको बुराई मिल सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करना चाहिए। आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज का दिन बहुत खुशिहाली पूर्वक बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से लाभ होने की संभावना है। आपका पुराना रोग उभर सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button