राशिफल

इन 5 राशि वालों की किस्मत की लकीरों में भगवान विष्णु करेंगे सुधार, मिलेंगे कई बेहद शुभ परिणाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत से विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को कई क्षेत्रों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोगों कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय सफलता दायक रहेगा। आप कुछ नई चीजों का अनुभव कर सकते हैं, जो आपके लिए बहुत ही उत्तम साबित होगी। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण मामलों में आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से चिंता खत्म होगी। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आपके ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके भाग्य में निखार आएगा। किस्मत के बलबूते आपके रुके हुए काम पूरे होते चले जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहयोगी की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। भगवान विष्णु जी की कृपा से दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक रूप से फायदा मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। धार्मिक कामों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। व्यापार में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। सामाजिक या राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको व्यापार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर के सदस्यों की कामना पूर्ति करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना होगी। शासन-सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कामों में थोड़ा विलंब हो सकता है। भविष्य को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष से मतभेद होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button