राशिफल

बुध देव बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, सभी जानें अपना हाल

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 7 जुलाई 2021 दिन बुधवार को बुध देव वृषभ राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं और वह इस राशि में 25 जुलाई दिन रविवार तक विराजमान रहेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ असर डालेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह परिवर्तन आपके लिए कैसा रहेगा…

आइए जानते हैं बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धन लाभ के प्रबल योग बन रहा है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आएंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपका मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना की जाएगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कार्य क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा समर्थन करेंगे। आर्थिक लेनदेन के लिए यह समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास लोगों से जान पहचान होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ दिला सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर होंगे। आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। इस समय अवधि के दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को धन से जुड़े हुए कामों में काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आमदनी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन सामान्य व्यतीत होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान में सुधार कीजिए। प्रेम जीवन में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपको काफी हद तक अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है परंतु अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो थोड़ा संभल कर रहें।

मकर राशि वाले लोगों को कोई भी आर्थिक जोखिम लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार सही चलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को कार्यस्थल में तरक्की मिलने के योग हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में किस्मत साथ दे सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन रही है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों के मन में अज्ञात भय बना रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करते रहेंगे। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button