बॉलीवुड

Video: स्टेज पर अर्जुन की फिल्म का गाना बजते ही नाचीं मलाइका अरोड़ा, जमकर लगाए ठुमके

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई ही रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों की वजह से, तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से। इस बार भी वे अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से ही चर्चा में आई हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जमकर डांस कर रही हैं। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर डांस ही तो कर रही है, लेकिन जिस गाने पर वो डांस कर रही है, वो गाना उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की फिल्म का है।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हुई नज़र आ रही हैं। यही वजह है कि वे इस उम्र में भी 26 की अभिनेत्रियों को मात देती हुई नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा को अक्सर जिम के अंदर पसीना बहाते हुए देखा जाता है, जो कि उनकी खूबसूरती का गहरा राज है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं, बल्कि इसके अलावा वे अपनी ब्यूटी का भी ध्यान रखती हैं। तभी तो इस उम्र में वे स्टाइलिश दिखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

अर्जुन कपूर के गाने पर जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा

 

View this post on Instagram

 

#malaikaarora last night at a #bigfatindianwedding at #surat #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

हाल ही में मलाइका अरोड़ा को गुजरात की एक शादी में स्पॉट किया गया, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो में से एक वीडियो में वे डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा जैसे ही पहुंची, वैसे ही तूने मारी एंट्री वाला गाना बज गया और फिर वे खुद को रोक नहीं पाई और जमकर ठुमके लगाती हुई नज़र आई। मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक शेयर भी हो रहा है।

अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बीते लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट करती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही में दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली किया था, जिसके बाद से दोनों के बीच और भी ज्यादा प्यार नज़र आने लगा। बता दें कि मलाइका अरोड़ा का कुछ साल पहले ही उनके एक्स पति अरबाज खान से तलाक हुआ था, जिसके पीछे भी अर्जुन कपूर ही बताए जाते हैं। हालांकि, अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं, ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा सिर्फ अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं।

जल्द कर सकते हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द एक दूसरे से शादी कर सकते हैं, लेकिन दोनों ही इस सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी की ख्वाहिशों को मीडिया के सामने रखा था, लेकिन वहीं जब इस मुद्दे पर अर्जुन कपूर से पूछा गया, तो उनका जवाब लोगों को खटक गया। दरअसल, अर्जुन कपूर ने कहा कि उनका फिलहाल शादी करने का कोई मूड नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button