#ट्रेंडिंगसमाचार

MP: बीमारी पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दे दी जान, पलभर सहन नहीं कर सका पत्नी की जुदाई

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है लेकिन कुछ लोग इसे एक जन्म भी नहीं निभाते हैं तो कुछ लोग अपनी पत्नी के खातिर जिंदगी भी खत्म कर लेते हैं। दरअसल, एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हुआ यूं कि शुजालपुर में अपनी पत्नी की मौत की बात पति जुदाई सहन न कर सका और महज 3 घंटे बाद ही वह भी फांसी के फंदे पर झूल गया। बता दे मध्य प्रदेश से जुड़ा यह मामला हर तरफ सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में..

महिला को थी पेट दर्द की शिकायत

shajapur

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुजालपुर सिटी के रायकनपुरा में नगरपालिका के सामने रह रहे श्रमिक लखन जाटव से आगर निवासी 21 वर्ष की अंजना की शादी हुई थी। दोनों की शादी 2021 लॉकडाउन के दौरान हुई। बता दे लखन मिस्त्री का काम करता था। दोनों की शादी को करीब डेढ़ वर्ष ही हुए थे, संजना को पेट दर्द की शिकायत रहती थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी। बीते बुधवार दोपहर को संजना को पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसे तुरंत शुजालपुर सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज किया गया।

इलाज के दौरान महिला की मौत

shajapur

यहां पर पेट दर्द और उल्टी की शिकायत में आराम न होने पर सोनोग्राफी व अन्य जांच के लिए रात करीब 2 बजे 108 सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था कराते हुए अस्पताल से शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देकर रेफर किया गया था। लेकिन इस दौरान महिला के परिजनों ने अपने व्यक्तिगत साधन से दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। इसी बीच परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

shajapur

पत्नी की मौत सहन नहीं कर पाया पति

shajapur

वहीं जब ये बात परिवार को पता चली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा कर परिजन घर चले गए थे। वहीं संजना का पति लखन इस बात को सहन नहीं कर सका। इसके बाद वह भी अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदा लगाकर झूल गया। पुलिस थाना सिटी के प्रभारी सौरव शर्मा के मुताबिक, संजना के देवर जब सुबह बाथरूम के लिए गए तो उन्होंने अपने भाई को मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकते हुए पाया जिसके बाद हड़कंप मच गया और फिर इसकी पुलिस को सूचना दी गई। बहू और बेटे को खो देने के गम से पूरा परिवार सकते में है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button